Netflix Trending Thriller Movie: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी फिल्में ऐसी हैं जिन्हें सिनेमाघरों में पहचान नहीं मिल सकी लेकिन बाद में ये ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगीं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं जो अब नेटफ्लिक्स पर छुपकर रह गई है. इस फिल्म में आपको एक फिल्म स्टार और एक रियल लाइफ विलेन के बीच जंग देखने को मिलेगी. इसमें जयदीप अहलावत और आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और एक्शन की जुगलबंदी देखने को मिली है. जी हां हम बात कर रहे हैं ‘एन एक्शन हीरो’ की. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक फिल्म स्टार मानव खुराना से शुरू होती है. मानव हरियाणा में शूटिंग करने जाते हैं और यहां गलती से मानव एक नेता विक्की सोलंकी की मौत का कारण बन जाते हैं. मीडिया और पुलिस मानव को क्रिमिनल मान लेती है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब विक्की का भाई भूरा सिंह अपने भाई की मौत का बदला लेने की सोचता है. भूरा सिंह ठान लेता है कि वो फिल्म स्टार मानव खुराना से बदला लेकर रहेगा.
यह भी पढ़ें: वो साउथ स्टार जिसके तलाक ने बटोरी सुर्खियां, बॉलीवुड में आमिर खान संग किया डेब्यू; करोड़ों में नेटवर्थ
कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स
भूरा सिंह फिल्म स्टार मानव खुराना के पीछे पड़ जाता है. भूरा से पीछा छुड़ाने के लिए मानव इंग्लैंड भाग जाता है. लेकिन भूरा सिंह मानव का पीछा करते हुए इंग्लैंड पहुंच जाता है. यहां हालात और बिगड़ जाते हैं. भूरा सिंह 2 पुलिसकर्मियों की हत्या कर देता है और इसका दोष भी मानव खुराना पर आ जाता है. इस दौरान कहानी में एक से बढ़कर एक दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: 252 करोड़ के ड्रग्स पार्टी केस में श्रद्धा कपूर के भाई का आया नाम, पुलिस ने भेजा समन, इन सितारों पर भी लटकी तलवार
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें आयुष्मान खुराना और जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में असद शान और नीरज माधव भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म को अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन नेटफ्लिक्स पर आते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी.
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
13 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines