Isha Koppikar Timmy Narang Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Koppikar) को लेकर एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस की शादी टूटने की खबर सामने आई है। काफी समय से ऐसे कयास लग रहे थे कि वो अपने पति टिमी नारंग (Timmy Narang) से अलग होना चाहती हैं। ऐसा भी कहा गया कि वो उनसे अलग होने के लिए लीगल ऑप्शंस ढूंढ रही हैं। अब इन सभी रूमर्स पर उनके पति ने खुद चुप्पी तोड़ दी है।
यह भी पढ़ें: Golden Globes 2024 में बॉयफ्रेंड को KISS करती दिखीं Kylie Jenner, वीडियो वायरल
बीते साल हुआ था तलाक
टिमी नारंग ने अब साफ कर दिया है कि वो और ईशा साथ नहीं हैं। इतना ही नहीं इनकी राहें पिछले साल ही जुदा हो गई थीं। यानी पिछले साल नवंबर में ईशा कोप्पिकर और टिमी नारंग का तलाक हो गया था अब ये खबर कंफर्म हो गई है। एक अर्जी दायर करने के बाद जरूरी कार्यवाही हुई और कपल ने डाइवोर्स ले लिया। इनका रिश्ता पूरे 14 साल का था जो एक जिम में शुरू हुआ था। जिम में ही दोनों को प्यार हुआ और इनकी लव स्टोरी परवान चढ़ गई। नवंबर साल 2009 में एक्ट्रेस ने टिमी संग शादी रचाई थी।
बेटी के साथ छोड़ा पति का घर
वहीं, 14 साल बाद इनका तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि एक्ट्रेस पति से अलग होने के बाद अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली गई थीं। टिम्मी ने बताया कि डेढ़ साल तक तलाक के बारे में सोचने के बाद ही दोनों ने आपसी सहमति से साल 2023 में ये फैसला लिया था। जिसके बाद अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। इन्हें पूरी आजादी है कि अब वो किसी को भी डेट या शादी कर सकते हैं। टिमी नारंग ने क्लियर कर दिया है कि अब इनके रिश्ते को लेकर किसी तरह की कंफ्यूज़न नहीं होनी चाहिए। दरअसल, आखिरी बार जब एक्ट्रेस से इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने इस बार बात करने से इंकार कर दिया था। साथ ही लोगों से प्राइवेसी की मांग की थी।
इन फिल्मों से बनाई पहचान
ईशा कोप्पिकर बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘डॉन’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘कयामत’, ‘कृष्णा कॉटेज’ , ‘फिजा’, ‘डरना जरूरी है’, ’36 चाइना टाउन’ और ‘एक विवाह ऐसा भी’ जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है। इसका अलावा वो मराठी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकी हैं। ओटीटी पर भी उन्होंने काम किया है। वहीं, इस साल तमिल फिल्म ‘अयलान’ में ईशा कोप्पिकर नज़र आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines