Animal Box Office Collection Is Real: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है। 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। पिछले 26 दिनों से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगी हुई और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 850 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इन सबके बीच इस फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। भूषण कुमार का कहना है कि मीडिया में जो भी बॉक्स ऑफिस के आंकड़े दिखाए जाते हैं, वह सब सच नहीं होते हैं, क्योंकि आजकल कॉर्पोरेट बुकिंग का कल्चर शुरू हो गया है।
सही हैं एनिमल की कमाई के आंकड़े?
वहीं संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय ने इस बात का दावा किया है कि बॉलीवुड की कई फिल्मों में कमाई के झूठे आंकड़े दिखाए दिखाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्मों में कमाई के अलावा एक और चीज का जिक्र होता है और वह है कॉर्पोरेट बुकिंग। ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि क्या एनिमल की कमाई के आंकड़े सही हैं। तो प्रणय ने कहा, एनिमल की कमाई के आंकड़े बिल्कुल सटीक हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार, शादी और अब तलाक, 14 साल बाद अलग हुए Isha Koppikar-Timmy Narang
कॉर्पोरेट बुकिंग से बढ़ी फिल्मों की कमाई
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बॉलीवुड में कमाई को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन हमने एनिमल की कमाई के जो आंकड़े पेश किए हैं वह सब बिल्कुल सटीक हैं। बॉलीवुड में इन दिनों कॉर्पोरेट बुकिंग का चलन जोरों पर चल रहा है। ऐसे में ज्यादातर फिल्मों के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों पर संदेह जताया जाता है। हालांकि हमने ऐसा नहीं किया है और मेरी कंपनी इस मामले को लेकर पारदर्शिता बनाए रखती है। एनिमल के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने भी इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि उनके पास इसके कोई पुख्ता सबूत तो नहीं हैं लेकिन कॉर्पोरेट बुकिंग के कारण फिल्मों की कमाई बढ़ी हुई जरूर देखी जाती है।
क्या है कार्पोरेट बुकिंग?
कार्पोरेट बुकिंग को लेकर बात चल रही है तो चलिए यह भी जान लेते हैं कि आखिर कार्पोरेट बुकिंग होती क्या है। दरअसल कार्पोरेट बुकिंग वह बला है जब किसी भी फिल्म की रिलीज के बाद थिएटर हाउसफुल बताए जा जाते हैं, लेकिन सच बात तो यह है कि वह असल में खाली रहते हैं। लेकिन जब कोई प्रोडक्शन हाउस बल्क में टिकट बुक कराता है तो इसे कॉर्पोरेट बुकिंग कहा जाता है। यह बुकिंग कई शहरों में की जाती है और इससे उस स्टार की इमेज बनती है और फैंस थिएटर में फिल्म देखने के लिए मजबूर हो जाते हैं।
लगातार बढ़ रही कमाई
वहीं एनिमल की कमाई की बात करें तो डंकी और सालार की रिलीज के बाद भी एनिमल की कमाई लगातार बढ़ रही है। फैंस अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आए हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
17 mins ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
44 mins agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
20 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
22 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
23 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines