बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पीकू’ की रिलीज को दस साल पूरे हो चुके हैं। ये फिल्म 8 मई, 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन शूजीत सरकार ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में थे, जिन्होंने एक बंगाली व्यक्ति भास्कर का किरदार प्ले किया था। फिल्म के बारे में बात करते हुए डायरेक्टर ने इससे जुड़ी यादें शेयर की।
पीकू पर क्या बोले शूजीत सरकार?
फिल्म ‘पीकू’ पर बात करते हुए शूजीत सरकार ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि पीकू अब इतनी प्रासंगिक होगी। लोग आज भी इस फिल्म के बारे में बात करते हैं। हर फैमिली में भास्कर जैसा एक व्यक्ति और पीकू जैसी देखभाल करने वाली होती है। यंग महिलाएं और पुरुष मेरे पास आते हैं और अपनी खुद की पीकू कहानियां सुनाते हैं। इससे मुझे खुशी होती है। हर बंगाली परिवार में ये एक आम सुबह की चर्चा है जैसे आंत्र, स्वास्थ्य, भोजन, राजनीति और होम्योपैथी आम है।
क्या इरफान खान को करेंगे रिप्लेस?
जब शूजीत सरकार से पूछा गया कि अगर उन्हें अब पीकू बनानी पड़े तो इरफान खान की जगह राणा के किरदार में किसे लेंगे? इस पर उन्होंने कहा, ‘बड़ा ही मुश्किल सवाल है। इरफान का अचानक चले जाना हमारी बिरादरी के लिए सबसे बड़ी क्षति है। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।’ शूजीत सरकार ने आगे कहा कि इरफान खान ‘उधम सिंह’ का किरदार निभाने वाले मेरे मूल अभिनेता थे, हालांकि विक्की कौशल ने अच्छा अभिनय किया।
यह भी पढ़ें: थिएटर नहीं OTT पर आएगी Bhool Chuk Maaf, नई रिलीज डेट के साथ आया अपडेट
दुखद नोट पर नहीं होती एंडिंग
शूजीत सरकार ने आगे कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि पीकू की एंडिंग दुखद नोट पर होगी। मुझे लगा कि भास्कर (अमिताभ बच्चन) ने अपनी बेटी (दीपिका पादुकोण) को वास्तविकता और दुनिया का सामना करने के लिए अच्छी तरह से तैयार किया है.. जब लोग मुझे पूछते हैं कि पीकू और राणा का क्या हुआ? मैं कहता हूं कि मुझे भी नहीं पता। कुछ रिश्तों को समझाया नहीं जा सकता।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
3 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
6 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
7 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
8 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
8 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines