IPS Dr. Ram Gopal Nayak Biopic: साल 2023 में आई फिल्म 12th. फेल ने दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाई है। ये फिल्म ना सिर्फ प्रेरणा देती है बल्कि संघर्ष भरे जीवन की कहानी भी बयां करती है।
इस बीच खबर है कि 12th. फेल के बाद अब आईपीएस अधिकारी डॉ. राम गोपाल नायक की भी बॉयोपिक बनने जा रही है, जिसमें उनके जीवन की कई अहम बातों पर गौर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- श्रद्धा जोशी से पहली बार मिलने पर ऐसा था 12th Fail की Medha Shankar का रिएक्शन, डायरेक्टर ने दी थी ये सलाह
कई हाई-प्रोफाइल मामलों पर किया काम
दरअसल, डॉ. राम गोपाल नायक दिल्ली अपराध शाखा के डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) के रूप में पहचाने जाते हैं। राम गोपाल नायक को एक अपहृत बच्चे को बचाने के लिए वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने सीबीएसई पेपर लीक और दो दशकों से भगोड़े क्रिकेट सट्टेबाज संजीव चावला के यूनाइटेड किंगडम से भारत प्रत्यर्पण जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों पर भी काम किया है।
राम गोपाल के रोल में नजर आएंगे इमरान जाहिद
इसके साथ ही अगर उनकी बॉयोपिक की बात करें, तो इसमें इमरान जाहिद राम गोपाल के रोल में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इमरान जाहिद को आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म अब दिल्ली दूर नहीं में देखा गया था। इस फिल्म में इमरान ने बिहारी आईएएस उम्मीदवार अभय शुक्ला का रोल अदा किया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है।
मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी- इमरान
वहीं, अगर डॉ. राम गोपाल नायक की बॉयोपिक के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी और मुझे बहुत खुशी भी है। मैं इसके लिए खूब मेहनत करूंगा और मुझे लगता है कि ये दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा। ये याद रखना बहुत ही जरूरी है कि पुलिस अधिकारी हमेशा अपने काम को लेकर सेवा और सुरक्षा के लिए समर्पित है। इमरान ने आगे कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य नायक की बहादुरी और कानून प्रवर्तन के प्रति समर्पण को उजागर करना है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines