International Women’s Day: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई वीमेन सेंट्रिक फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। बॉलीवुड में कई बार महिलाओं की वो छवि देखने को मिली है, जिसके आगे ना सिर्फ मर्दों ने अपना सिर झुकाया है, बल्कि बाकी औरतों ने भी उससे इंस्पिरेशन ली है। कई फिल्म और सीरीज में औरतों ने ऐसी लड़ाई लड़ी है, जिससे समाज में भी सुधार देखने को मिला। चलिए जानते हैं उन 5 फिल्मों और सीरीज के नाम, जिन्हें आप नेटफ्लिक्स पर देखते हुए विमेंस डे पर चिल कर सकते हैं।
Laapataa Ladies
‘लापता लेडीज’ में माजू मई ने कई लोगों को इंस्पायर किया है। एक ऐसा किरदार जो कहने को साइड रोल है, लेकिन सीख सबसे बड़ी देता है। अकेले रहने वाली ये दादी जब बताती है कि उसने अपने पति और बच्चों को भगा दिया, क्योंकि उन्हीं की कमाई पर पलकर वो लोग उन्हें ही पीटते थे और कहते थे जिसको प्यार करते हैं, उसे मारने का हक होता है, तो एक दिन उन्होंने भी हक जमा दिया। साथ ही उन्होंने ये भी अहसास दिलाया कि खुद के साथ खुशी से रहना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन एक बार ये सीख लिया, तो कोई तुम्हें तकलीफ नहीं पहुंचा सकता।
Heeramandi
‘हीरामंडी’ कहने को तवायफों की कहानी थी, लेकिन इन तवायफों ने देश की आजादी में क्या योगदान दिया है, वो इस सीरीज के बाद ही लोगों को पता चला है। बिब्बोजान ने बताया है कि बगावत फितूर नहीं फर्ज है, जब मुल्क जल रहा हो तो महफिल सजाकर नहीं बैठा जाता। मुजरे वाली ने सभी को मुल्क वाली बनने पर मजबूर कर दिया। आजादी के लिए बिब्बोजान ने दिलों में ऐसी आग जलाई कि हीरामंडी ना तो अंग्रेजों और ना ही नवाबों की गुलाम बनी।
Do Patti
दो जुड़वां बहनों की इस कहानी में डोमेस्टिक अब्यूज को दर्शाया गया है। मां की मौत के बाद सौम्या और शैली भले ही दुश्मन बन गए, लेकिन एक बहन अपनी दूसरी बहन के साथ वही सब दोहराते हुए देख नहीं पाई। इसके बाद हुकुम के इक्का के हारने के लिए दुक्के की दो पत्ती कैसे काफी होती है? वो इस फिल्म में दिखाया गया है।
Gangubai Kathiawadi
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ताकत दर्शाती है। वो एक शक्ति है जो महिलाओं के लिए तीन सच बताती हैं। वो कहती है कि दुनिया उन्हें भले ही बेईमान कहे, लेकिन इस बेईमानी के काम को पूरी ईमानदारी के साथ करना है। दूसरी बात काम के बदले पैसा क्योंकि तरक्की तो उन्हें भी चाहिए। सबसे जरूरी बात इज्जत से जीने का और किसी से डरने नहीं। वो उन्हें याद दिलाती है कि गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता है। दुनिया की नजर चाहे जो भी हो, उन्हें कभी भी सम्मान से कम पर समझौता नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: IIFA अवॉर्ड्स के लिए Shah Rukh Khan पहुंचे राजस्थान, फैंस का उमड़ा सैलाब
Dhoom Dhaam
‘धूमधाम’ में यामी गौतम ने एक बिंदास लड़की का रोल प्ले किया है। उनका मोनोलॉग खूब वायरल हुआ है, जहां वो बताती हैं कि लड़की होना कितना मुश्किल होता है। पहले मां-बाप के रूल्स फॉलो करो और फिर पति के मां-बाप के। इस मोनोलॉग में महिलाओं की फ्रस्ट्रेशन साफ देखने को मिलती है और समझा जा सकता है कि वो कैसे घुट- घुटकर पूरी जिंदगी निकालती हैं।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
22 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
39 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines