International Women’s Day 2025: आज यानी 8 मार्च को पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वुमेन डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी महिलाओं को विशेज भेज रहे हैं। हिंदी सिनेमा की हसीनाएं भी इस मौके पर पोस्ट शेयर कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ना सिर्फ एक्टिंग में माहिरा हैं बल्कि वो कमाल की मां भी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा की कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं, जो सिंगल मदर हैं और खुद ही अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में…
ये हसीनाएं हैं सिंगल मदर
नीना गुप्ता
हिंदी सिनेमा की कमाल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता को लोग बेहद पसंद करते हैं। वहीं, अगर नीना गुप्ता की बात करें तो सभी जानते हैं कि नीना गुप्ता सिंगल मदर हैं। नीना गुप्ता बिना शादी के मां बनी थीं और मसाबा उनकी बेटी हैं। नीना ने अकेले ही अपनी बेटी का पालन-पोषण किया है। वहीं, अगर मसाबा की बात करें तो वो एक पॉपुलर फैशन डिजाइनर हैं।
पूनम ढिल्लों
बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की एक सिंगल मदर हैं। जी हां, पूनम ने पति से तलाक ले लिया था और इसके बाद उन्होंने खुद ही अपने दोनों बच्चों की परवरिश की है। पूनम ढिल्लों अकेले ही अपने बच्चों को पाल रही हैं। पलोमा थकेरिया और अनमोल थकेरिया नाम के पूनम के दो बच्चे हैं। वहीं, अगर पलोमा और अनमोल की बात करें तो वो दोनों ही फिल्मी दुनिया में एंट्री कर चुके हैं।
श्वेता तिवारी
अपने ग्लैमर से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी सिंगल मदर हैं। जी हां, एक्ट्रेस अकेले ही अपने दोनों बच्चों को पाल रही हैं। बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन उनका बेटा रियांश अभी छोटा है। वहीं, अगर रियांश की बात करें तो वो अभी पढ़ाई कर रहा है।
करिश्मा कपूर
हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हां, करिश्मा कपूर भी अपने दोनों बच्चों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। करिश्मा कपूर के दो बच्चे हैं, जिनके नाम समायरा और कियान कपूर हैं। वहीं, अगर इन दोनों की बात करें तो ये दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
पूजा बेदी
अभिनेत्री पूजा बेदी भी अपने पति से तलाक ले चुकी हैं और अकेले ही दोनों बच्चों का पाल रही हैं। पूजा के बच्चों की बात करें तो उन्हें अलाया फर्नीचरवाला नाम की एक बेटी और उमर नाम का एक बेटा है। अलाया फर्नीचरवाला फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और उमर विदेश में पढ़ रहा है।
अमृता सिंह
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अमृता सिंह का नाम भी इस लिस्ट में आता है। जी हां, अमृता सिंह भी सिंगल मदर हैं। अमृता सिंह ने अपने दोनों बच्चों को अकेले ही पाला है। एक्ट्रेस के सारा अली खान और इब्राहिम अली खान नाम के बच्चे हैं। इब्राहिम इन दिनों अपने डेब्यू फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर सुर्खियों में हैं और सारा अली खान भी चर्चा में रहती हैं।
मलाइका अरोड़ा
अपनी फिटनेस से लोगों का दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस का अहरान खान नाम का एक बेटा है। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने भी अपने बेटे को अकेले ही पाला है।
सुष्मिता सेन
मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी अकेले ही अपनी बेटियों को पाला है। जी हां, सुष्मिता सेन भी एक सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस की रिनी और अलिसाह सेन नाम की दो बेटियां हैं, जिनके साथ को अक्सर टाइम बिताती नजर आती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- SidKiara के बच्चे के लिए हर कोई बेहद एक्साइटेड, इंटरनेट पर लोगों ने सजेस्ट किए स्पेशल ‘नाम’
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines