Emmy Awards 2023: न्यूयॉर्क में मशहूर इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड समारोह (Emmy Awards 2023) का आयोजन हुआ जहां आर्ट और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुनियाभर के सितारों को 14 अलग-अलग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया। यहां हॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने कंटेंट से राज करने वाले सितारों ने भी शिरकत की। इस दौरान कॉमेडियन वीर दास को उनकी ओटीटी फिल्म ‘वीर दास: लैंडिंग’ के लिए बेस्ट कॉमेडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
करियर में मील का पत्थर साबित होगा अवॉर्ड
वीर दास के करियर में यह अवॉर्ड मील का पत्थर साबित हो सकता है। बता दें कि अभिनेता ने यह पुरस्कार ‘डेरी गर्ल्स-सीजन 2’ के साथ साझा किया है। यह समारोह विश्व स्तर पर टेलिविजन की श्रेष्ठता का जश्न मनाता है, जो कि वीर की जीत का गवाह बना है। इसने कॉमेडी में उनकी शानदार प्रतिभा को रेखांकित किया। वीर दास ने पुरस्कार समारोह से एक दिन पहले एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने करियर के फ्लैशबैक पर बात की थी।
यह भी पढ़ें: Emmy Awards अपने नाम करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं Ekta Kapoor, फैंस संग शेयर की अपनी खुशी
कैसा है वीर दास का शो
वीर के शो ‘लैंडिंग’ की बात करें तो उन्होंने इसका निर्देशन भी खुद ही किया है। इस शो में उन्होंने कॉमेडी के जरिए नागरिक होने के मायने बताए हैं। उनके इस शो को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है। ‘लैंडिंग’ एक ऐसा शो है, जो दुनियाभर में हर देश के हर नागरिक पर लागू होता है। 2022 ‘एडिनबर्ग फ्रिंज फेस्टिवल’ में यह समीक्षकों से काफी सराहना हासिल कर चुका है। अब एमी पुरस्कार भी इसने अपने नाम कर लिया है।
किससे था वीर दास का मुकाबला
बता दें कि पुरस्कार जीतने के लिए वीर के शो का मुकाबला फ्रांस के शो ‘ले फ्लैमब्यू’, अर्जेंटीना के शो ‘एल एनकार्गडो’ और ब्रिटेन के ‘डेरी गर्ल्स सीजन 3’ से था। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने के लिए शेफाली के साथ डेनमार्क की अभिनेत्री कॉनी नीलसन, ब्रिटेन की अभिनेत्री बिली पाइपर और मेक्सिको की अभिनेत्री कार्ला सूजा को नामित किया गया था, वहीं जिम के साथ रेस में अर्जेंटीना के एक्टर गुस्तावो बसानी, ब्रिटेन के मार्टिन फ्रीमैन और स्वीडन के जोनस कार्लसन थे।
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
7 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
8 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
9 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
9 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
10 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines