India’s Got Talent 11 Grand Finale: टीवी का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ खत्म होने जा रहा है. मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और शान का ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. ऑडियंस को अपने टैलेंटेड कंटेस्टेंट्स से एंटरटेन करने वाले इस शो का आज यानी 4 जनवरी को ग्रैंड फिनाले हैं. इसी बीच शो के टॉप 7 कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ गए हैं. इन 7 में से कोई एक कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी जीत लेगा. तो चलिए आपको भी बताते हैं शो का ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख सकते हैं?
टॉप 7 में कौन-कौन?
शो के कंटेस्टेंट्स ने अपने स्टंट्स और दमदार एक्शन से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. ऑडियंस के साथ-साथ इन कंटेस्टेंट्स ने शो के जज मलाइका अरोड़ा, नवजोत सिंह सिद्धू और शान को भी इंप्रेस किया है. टॉप 7 में अपनी जगह बनाने वाले इन कंटेस्टेंट्स का नाम आकाश और अभिषेक, क्लासिक क्वींस, वी कंपनी, नेपाल टाइगर्स, अमेजिंग अप्सरा, विक्की कृष्णा और कैलिबॉयज है. इनमें 7 फाइनलिस्ट्स में से कोई एक शो की ट्रॉफी जीतेगा.
यह भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म से चमकी किस्मत, एक ही सुपरस्टार संग दी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में; पहचाना कौन है ये एक्ट्रेस?
कब और कहां देखें फिनाले?
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल के इस शो का ग्रैंड फिनाले आज ही है. रात 9:30 बजे से शो का फिनाले सोनी चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा. सोनी टीवी के साथ-साथ आप इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी देख सकते हैं. इसकी जानकारी सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है. पोस्ट में लिखा, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11 विनर: वो कौन से 7 प्रतियोगी हैं जो आईजीटी 11 की ट्रॉफी जीत सकते हैं?’
यह भी पढ़ें: ‘मैं खुद आई हूं…’, नेहा सिंह राठौर पति संग पहुंची थाने; पहलगाम हमले पर सिंगर ने दिया था विवादित बयान
विनर को कितनी मिलेगी राशि?
ऑडियंस को शो के विनर का बेसब्री से इंतजार है. वहीं आज ये इंतजार खत्म हो जाएगा जब फाइनली शो के विनर की घोषणा की जाएगी. शो के सभी टॉप 7 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है. वहीं शो के विनर को ‘इंडियाज गॉट टैलेंट 11’ की ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख रुपये नकद भी मिलेंगे. इसके साथ ही विनर को और भी कई प्राइज मिलने वाले हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
2 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
9 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines