हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranveer Allahbadia-Apoorva Mukhija पहुंचे महिला आयोग, India's Got Latent विवाद मामले में दर्ज हो रहे बयान

India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद मामला गरम हो गया था। अल्लाहबादिया के कमेंट को लेकर हर किसी ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, अब इस मामले में अल्लाहबादिया महिला आयोग पहुंचे हैं।

विज्ञापन
India's Got Latent

India’s Got Latent Controversy: पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर हुआ विवाद अभी भी थमा नहीं है। इस मामले में कुछ ना कुछ अपडेट सामने आता ही रहता है। वहीं, अब रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा ‘राष्ट्रीय महिला आयोग’ पहुंचे हैं, जहां पर उनके बयान दर्ज हो रहे हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुए विवाद के बाद से ही पूरे देश में माहौल गर्म हो गया था और सभी ने इसको लेकर गुस्सा जाहिर किया था।

महिला आयोग पहुंचे रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा 

ना सिर्फ रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा बल्कि आशीष चंचलानी के वकील भी राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंच चुके हैं। इनके अलावा इंडियाज गॉट लैटेंट के दो प्रोड्यूसर्स सौरभ बोथरा और तुषार पुजारी भी इनके साथ महिला आयोग पहुंचे हैं। बता दें कि इसके पहले आशीष चंचलानी गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने भी पेश हुए थे। क्राइम ब्रांच को भी आशीष ने इसी मामले में अपना बयान दर्ज करवाया था।

आशीष की टीम ने दायर की याचिका

बता दें कि इसके बाद आशीष की टीम ने एक याचिका भी दायर की थी। इस याचिका में एफआईआर को खारिज करने या इसे मुंबई स्थानांतरित करने की गुजारिश की गई है। बताते चलें कि इस पूरे विवाद के बाद पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन इसके बाद रणवीर ने सुप्रीम कोर्ट को अर्जी दी थी, जिसमें कहा गया कि उनके शो को फिर से शुरू किया जाए।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दी परमिशन

रणवीर की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ इस शो को ऑन एयर करने की परमिशन दे दी थी। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा था कि मर्यादा का ख्याल रखें और फिर से ऐसा कुछ ना हो। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले इस शो में रणवीर के भद्दे कमेंट के बाद मामला गरम हो गया था। रणवीर का कमेंट पेरेंट्स की सेक्स लाइफ से जुड़ा हुआ था। ऐसे में पूरे देश ने इस पर आपत्ति जाहिर की थी।

यह भी पढ़ें- Kareena, Kajol, Alia से लेकर Juhi Chawla तक, इन हसीनाओं ने प्रेग्‍नेंसी में भी किया काम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola