India’s Got Latent Controversy: मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी चर्चा में बना हुआ है। समय रैना के इस शो में रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर कुछ ऐसा कहा, जिससे पूरे देश के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इसके बाद समय और रणवीर के अलावा शो के बाकी लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। वहीं, अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरा समन भेजा है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुआ विवाद
दरअसल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के विवाद के बाद ही समय की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। वहीं, अब महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरा समन भेजा है। गौरतलब है कि समय रैना को 18 फरवरी के लिए बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन समय इस वक्त देश में नहीं हैं और अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं।
महाराष्ट्र साइबर सेल ने ठुकराई थी मांग
समय अपने अमेरिका और कनाडा दौरे की वजह से अपना बयान दर्ज कराने के लिए 18 फरवरी को नहीं आ सके और अब उन्हें दूसरा समन भेजने का फैसला लिया गया है। बता दें कि समय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान देने के लिए अनुरोध किया था, लेकिन महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनकी यह मांग ठुकरा दी थी और कहा था कि उन्हें खुद ही अपना बयान दर्ज कराने के लिए आना होगा।
महाराष्ट्र साइबर सेल भेजा दूसरा समन
जानकारी की मानें तो समय 17 मार्च से पहले भारत नहीं आ सकते। अब ऐसे में महाराष्ट्र साइबर सेल का दूसरा समन, समय की मुश्किलें बढ़ा रहा है। अब देखने वाली बात होगी कि समय इस समन का क्या जवाब देते हैं। हाल ही में समय ने अपने कनाडा के एक लाइव शो में इस विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अभी समय खराब चल रहा है, लेकिन याद रखना मैं समय हूं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, समय रैना के पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के भद्दे कमेंट के बाद ये पूरा विवाद शुरू हुआ। इसके बाद समय, रणवीर और शो के बाकी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इतना ही नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले पर सख्त रुख दिखाया। सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को फटकार लगाते हुए कहा कि आपका बयान दिखाता है कि आपके दिमाग में क्या है? इतना ही नहीं बल्कि इस विवाद के बाद कोर्ट ने यूट्यूब और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ती आपत्तिजनक सामग्री पर भी चिंता जताई और सरकार से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- Ayesha Jhulka के साथ भरे इवेंट में हुआ Oops मूवमेंट, इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines