Indian Police Force: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर अपकमिंग फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फैंस को इस फिल्म का बेहद बेसब्री से इंतजार है।
वहीं, फिल्म की रिलीज डेट सामने आते है फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी शेयर की है।
यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में Kajol के साथ हुआ हादसा, मुंह के बल गिरते हुए बची एक्ट्रेस
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया पोस्टर
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर रोहित शेट्टी की मचअवेटेड फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को बेहद शानदार पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा है। एक्ट्रेस ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि ‘जब साइरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी.. आ गई पुलिस..’, वहीं, सिद्धार्थ ने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा कि लोकेशन क्लियर, टारगेट लॉक्ड, फॉर्स इनकमिंग ऑन जनवरी 19th. 2024। मतलब अगले साल 19 जनवरी को ये फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
दमदार लुक में नजर आए शिल्पा शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय
वहीं, अगर अपकमिंग फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ विवेक ओबेरॉय भी बेहद दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। पुलिस फोर्स के लुक में शिल्पा, विवेक और सिद्धार्थ गन पकड़े दिख रहे हैं। इसी के साथ अब रोहित शेट्टी की इस हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सिंघम अगेन को लेकर भी सुर्खियों में रोहित शेट्टी
इतना ही नहीं बल्कि इन दिनों रोहित शेट्टी अपनी एक और मचअवेटेड फिल्म सिंघम अगेन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का भी फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म से दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ ने अपना पहला लुक शेयर किया, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया। वहीं, अब फैंस को इन फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
11 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
17 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
18 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines