बीते दिन यानी संडे 6 अप्रैल को ‘इंडियन आइडल सीजन 15’ का ग्रैंड फिनाले था। फिनाले में कंटेस्टेंट ने खूब रंग जमाया और अपनी आवाज का जादू चलाया। हालांकि, कोई एक ही शो का विनर होना था और ये कमाल किया है कोलकाता की मानसी घोष ने। जी हां, ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी मानसी घोष ने अपने कर ली है और विनर का ताज अपने सिर सजवाया है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं मानसी घोष?
कौन हैं मानसी घोष?
टीवी के पॉपुलर सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 15’ की विनर बनीं मानसी की बात करें तो मानसी कोलकाता, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मानसी को छोटी उम्र से ही सिंगिंग का बेहद शौक है और एक प्रोफेशनल सिंगर बनने का अपना सपना पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। मानसी के पिता ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि मानसी ने कैसे फाइनेंशियल जिम्मेदारियां संभाली हैं और कई घर लेने का वादा किया है।
24 साल की हैं मानसी घोष
मानसी की बात करें तो वो अभी 24 साल की हैं। इसके अलावा मानसी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती है। मानसी के ऑफिशियल फेसबुक पेज की बात करें तो उनके फेसबुक पेज को 100,000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और उनकी इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी खूब बड़ी फैन फॉलोइंग है।
शो के टॉप 6 फाइनलिस्ट
इसके अलावा अगर मानसी के ‘इंडियन आइडल 15’ की बात करें तो उन्होंने स्नेहा शंकर, सुभाजीत चक्रवर्ती, चैतन्य देवधे (मौली), प्रियांग्शु दत्ता और अनिरुद्ध सुस्वरम के साथ टॉप 6 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। शो के ग्रैंड फिनाले में उनका सामना स्नेहा शंकर और सुभाजीत चक्रवर्ती से हुआ था, जो शो के टॉप कंटेस्टेंट में से थे।
प्राइज मनी में क्या-क्या?
हालांकि, शो के 15वें सीजन की ट्रॉफी मानसी ने अपने नाम कर ली। शो को जीतने के बाद उन्हें शो की ट्रॉफी, एक नई कार और 25 लाख रुपये नकद बतौर प्राइज मनी मिले हैं। वहीं, अगर शो के फिनाले की बात करें तो इसमें रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी और मीका सिंह जैसे स्टार्स नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स मानसी को उनकी जीत के लिए बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- श्रेया घोषाल की एक्स पर वापसी, एआई जनरेटेड स्कैम पर सिंगर ने किया रिएक्ट
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
14 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
16 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
18 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
19 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
20 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines