Independence Day Special Songs: पूरे देश में ‘स्वतंत्रता दिवस’ (Independence Day) का जश्न शुरू हो गया है। भारत 15 अगस्त, 2022 को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने वाला है। इस अवसर पर तमाम स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस आजादी को लेकर तमाम फिल्में और गाने भी बनाए गए हैं। तो आइए आपको देशभक्ति पर बने 10 गानों के बारे में बताते हैं, जिन्हें सुन राष्ट्रप्रेम और ज्यादा गहरा हो जाता है-
मां तुझे सलाम (Maa Tujhe Salaam)
इस गाने को मशहूर सिंगर ए.आर रहमान ने गाया है। इस गाने को सुनकर आज भी लोगों में देशभक्ति की उमंग जाग उठती है। 15 अगस्त को ये गाना जरूर बजता है जिसे सुनकर गर्व महसूस होता है।
वंदे मातरम (Vande Mataram)
इस गाने को दिग्गज सिंगर लता मंगेश्कर ने गाना था जो आज भी लोगों की रगो में दौड़ता है। इस गाने के बोल लोगों के जहन में बसे है।
ए वतन तेरे लिए (E Watan Tere Liye)
https://www.youtube.com/watch?v=uNP9wWCKDQ8
ये गाना फिल्म ‘कर्मा’ का है जो देश के एक-एक कर्ण को दर्शता है। ये गाना स्वंतत्रता दिवस के मौके पर रौनक हमेशा ही बढ़ाता आ रहा है जिसे सुनकर अपने देश पर गर्व महसूस होता है।
देश रंगीला (Desh Rangila Rangila)
ये गाना फिल्म ‘फना’ का है जिसमें आमिर खान और काजोल नजर आए थे। इस फिल्म का ये गाना बहुत फेमस हुआ था जो कि हर स्कूल और कॉलेज में बजता है जिसपर बच्चे अपनी प्रस्तुति देते हैं। वहीं ये गाना सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हैं।
छल्ला (Challa)
विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म का गाना ‘छल्ला’ आज भी लोगों के जहन में है जो कि देश के जवानों के ऊपर है।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा (Sare Jahan Se Achha Hindustan Hamara)
इस गाने को सिंगर लता मंगेश्कर ने गाना था। ये गाने अपने देश की संस्कृति को दर्शता है जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक खूब पसंद करते हैं और गर्व से कहते हैं ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा’।
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी (Phir Bhi Dil Hai Hindustani)
इस सॉन्ग को शाहरुख खान पर फिल्माया गाया था जो कि आज भी लोगों को खूब पसंद आता है। ये गाना साल 2000 में रिलीज किया गया था। तब से अब तक ये गाना 15 अगस्त को बजता आ रहा है जिसे हर भारतीय पसंद करता है।
ए वतन (Ae Watan)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बेहतरीन फिल्मों मे से एक राजी है जिसमें एक गाना ‘ए वतन’ काफी लोकप्रिय हुआ। ये गाना भी देशभक्ति के टॉप गानों में शामिल है।
तेरी मिट्टी (Teri Mitti)
देश पर अक्षय कुमार ने कई फिल्में दी हैं। ऐसे में उनका गाना ‘तेरी मिट्टी’ को काफी पसंद किया गया था। इस गाने को मशहूर सिंगर्स बी प्राक ने गाया जो कि फिल्म केसरी का है।
जय हो (Jai Ho)
फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर का गाना ‘जय हो’ आज सुपरहिट गानों में से एक हैं जिसे बार-बार सुनने का मन करता है। इस गाने के बोल आपका दिल छू लेते हैं।
संबंधित खबरें
सौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
41 mins agoहनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने भेजा चौथा समन, पेशी टालने की मांग खारिज
1 hr ago'ऐसे लोगों को...', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoअब कैसी है नुसरत भरूचा की हालत? स्पाइन सर्जरी के बाद लौटीं घर
3 hrs agoभारत छोड़ने के नोटिस के बीच इमरान खान के लिए गर्लफ्रेंड लेखा का खास पोस्ट
4 hrs agoBigg Boss 20 में किसके सिर सजा कैप्टेंसी का ताज? यंग डीएसए ने निभाई दोस्ती
4 hrs ago'यश बॉस से सीखूंगा...', 'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में छाए रणबीर कपूर
5 hrs agoरजनीकांत की 'जेलर 2' ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoVideo: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
19 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines