सुपरस्टार थलपति विजय अपनी अपकमिंग फिल्म (जन नायगन) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है. उनकी फिल्म लंबे समय से रिलीज होने के लिए संघर्ष कर रही है. दरअसल फिल्म को अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. यही कारण है कि फिल्म कि रिलीज को टाल दिया गया है. हाल ही में विजय ने अपनी फिल्म को रिलीज कराने और सेंसर सर्टिफिकेट के लिए कोर्ट का रुख किया था और एकल न्यायाधीश ने फिल्म को सेंसर बोर्ड को सर्टिफिकेट देने के लिए कहा था. लेकिन 27 जनवरी को मद्रास हाई कोर्ट ने एकल न्यायाधीश के उस फैसले को रद्द कर दिया था. इतना ही नहीं बाद में फिल्म के मामले को सिंगल बेंच के पास भेज दिया गया था.
यह भी पढ़ें: नीला पड़ गया था शरीर, 6 बार चढ़ाना पड़ा खून, निक जोनस ने बताई बेटी मालती की दर्दनाक कहानी
कोर्ट ने थलपति विजय पर लगाया 1.5 करोड़ का जुर्माना
थलपति विजय ने इनकम टैक्स के उस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी. दरअसल थलपति ने मद्रास हाई कोर्ट एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें 1.5 करोड़ रुपये के जुर्माना भरने को कहा था. हालांकि हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि इनकम टैक्स के अनुसार विजय ने साल 2015-16 में थलपति ने 15 करोड़ रुपये की इनकम का खुलासा नहीं किया था. यही कारण था कि आयकर विभाग ने 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. जिसे लेकर विजय ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी.
यह भी पढ़ें: पुष्पा 2 के बाद जापान में रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, क्या रजनीकांत का टूटेगा रिकॉर्ड ?
‘पुली’ से कमाए पैसों का नहीं किया खुलासा
आपको बता दें कि कोर्ट में थलपति विजय के वकील ने आदेश को चुनौती देने के लिए अनुरोध किया. लेकिन न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि जुर्माना का आदेश निर्धारित समय-सीमा में किया गया था. कोर्ट ने कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है कि जिसके तहत जुर्माना के आदेश में हस्तक्षेप किया जाए. दरअसल थलपति विजय के ऊपर ‘पुली’ से कमाए पैसों का खुलासा न करने का आरोप लगाया गया है. इनटैक्म टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि साल 2015 में रिलीज हुई ‘पुली’ से कमाए 15 करोड़ रुपये का खुलासा नहीं किया गया है.
संबंधित खबरें
'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
2 mins agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
48 mins agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
2 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
2 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
2 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
3 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
16 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
17 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
19 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines