IMDb Most Popular Indian Stars List: हमारे देश में सेलिब्रिटीज की कोई कमी नहीं ह। चाहे बॉलीवुड हो साउथ हो या फिर पंजाबी इंडस्ट्री हर तरफ कलाकार अपना सिक्का जमा रहे हैं। वहीं, इन सभी के बीच एक अलग ही होड़ लगी हुई है कि कौन सबसे ज्यादा फैंस का प्यार हासिल करता है। जब भी बात फैंस की आती है तो लोगों के मन में 2 ही नाम आते हैं जिनकी फैन फॉलोइंग इस देश में सबसे ज्यादा दिखाई देती है। ये दो नाम हैं शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan)। इन दोनों ही सुपरस्टार्स के फैंस इन्हें लेकर काफी लॉयल हैं। लेकिन अब एक मामले में शाहरुख ने सलमान को पीछे छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें: Sara के बाद Tara पर फिसला Kartik Aaryan का दिल? दोनों की कोजी फोटो से मिला हिंट
सलमान को पछाड़ टॉप पर आए SRK
दरअसल, अब IMDb की इस साल की मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में बताया गया है कि देश में सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी इस साल किसने हासिल की है। सबसे खास बात तो ये हैं कि इस लिस्ट में जिसने बाजी मारी है वो कोई और नहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान हैं। यानी किंग खान ने सभी को पीछे छोड़ अपने सिर पर एक बार फिर ताज सजा लिया है। वो सलमान आमिर सभी से आगे निकल आए हैं। तो चलिए अब जानते हैं ये लिस्ट किस आधार पर तैयार की जाती है। साथ ही कौन-कौन इस लिस्ट में शुमार हो पाया है वो भी किस पोजीशन पर।
सामने आई मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट
बता दें, IMDb की 2023 की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन स्टार्स की लिस्ट में वो एक्टर्स शामिल हैं, जो पूरे 2023 में लगातार IMDb वीकली रैंकिंग में हाईएस्ट रैंक पर रहे। ये रैंकिंग दुनिया भर में IMDb पर 200 मिलियन से ज्यादा मंथली विजिटर्स के एक्चुअल पेज व्यूज पर आधारित हैं। वहीं, अब ये जानते हैं कि टॉप 10 में किन सितारों ने जगह हासिल की है। तो इस लिस्ट में टॉप पोजीशन यानी नंबर 1 पर शाहरुख खान का नाम सामने आया है। उनकी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की वजह से एक्टर ये जगह हासिल कर पाए हैं।
कौन निकला किस से आगे?
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बाजी मारते हुए नंबर 2 की पोजीशन ले ली है। इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं जिनमें ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और हॉलीवुड की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ शामिल हैं। वहीं, तीसरे पायदान पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आईं थी। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) हैं। पांचवें स्थान पर नयनतारा (Nayanthara) और छठे नंबर पर तमन्ना भाटिया के कब्जा किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में 7वीं पोजीशन पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)और 8वीं शोभिता धुलीपाला (Sobhita Dhulipala) नज़र आ रही हैं। टॉप 9 पर बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम है और आखिर में विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi )को देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
13 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
15 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
15 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines