IFFI 2024, अश्विनी कुमार: एक बार फिर से सिनेप्रेमियों का फेवरेट और मोस्ट अवेटेड फिल्म फेस्टिवल यानी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI 2024) का आगाज हो चुका है। जी हां, 20 नवंबर 2024 से इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। इस बार ये इवेंट गोवा में हो रहा है, जिसमें सिनेमाजगत के सितारों का मेला लग रहा है। फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत इस बार ‘वीर सावरकर’ फिल्म से हुई है। इस दौरान फिल्म की स्टारकास्ट भी वहां मौजूद रही। आइए जानते हैं कि इसके बारे में फिल्म के लीड एक्टर रणदीप हुड्डा का क्या है?
ओपनिंग फिल्म बनी ‘वीर सावरकर’
55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान News24 की टीम भी गोवा में मौजूद है। इस दौरान न्यूज24 ने फिल्म ‘वीर सावरकर’ की कास्ट से बात की। इस दौरान जब रणदीप ने पूछा गया कि आपने इस फिल्म के लिए वक्त, पैसे, बहुत सारे ताने-गालियां सब दिए हैं और आज ये इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म है। पूरी दुनिया ‘वीर सावरकर’ की कहानी को देख रही है। इस पर आप क्या कहेंगे?
क्या बोले रणदीप?
इस सवाल का जवाब देते हुए रणदीप कहते हैं कि दिल भरा हुआ है और ये गर्व की बात है कि फिल्म IFFI 2024 की ओपनिंग फिल्म बनी है। एक्टर ने कहा कि इस फिल्म को खूब ताने-तौहीन बहुत कुछ लगा है। रणदीप ने आगे कहा कि सावरकर जी का जीवन बहुत ही कठिन रहा था। हालांकि, फिल्म बनाना भी आसान नहीं था और ये भी मुश्किल था।
फिल्म को देखकर लोग रिस्पॉन्स दे रहे हैं- रणदीप
रणदीप ने आगे कहा कि कहीं ना कहीं जैसे आज भी सावरकर जी जिंदा है, इतने साल बाद। शायद ये फिल्म भी वैसे ही जिंदा रहेगी। इसके आगे उन्होंने कहा कि फिल्म को देखकर लोग रिस्पॉन्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें हर पहलू पर नजर डालनी चाहिए और इसे देखना चाहिए।
लोगों ने फैक्ट चेक किया- रणदीप
रणदीप ने कहा कि जबसे फिल्म का ट्रेलर आया था, तबसे ही लोगों ने इसके बारे में फैक्ट चेक करना शुरू कर दिया था, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं कहा क्योंकि इन सब चीजों पर मैंने रिसर्च की थी। उन्होंने आगे कहा कि कोई माई का लाल उन्हें गलत साबित नहीं कर सकता।
कब तक चलेगा IFFI 2024?
बता दें कि ये फिल्म फेस्टिवल 8 दिन तक चलेगा और 28 नवंबर 2024 को इसका समापन होगा। हालांकि, इस इवेंट में सिनेमा के कई सितारों को देखा जाएगा। इस फिल्म फेस्टिवल से स्टार्स के लुक का भी लोगों को बेहद बेसब्री से इंतजार रहेगा।
यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda ने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर- बोले- मैं 35 का हूं, तो क्या सिंगल…?
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
41 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines