Bollywood Movies Based On Plane Hijack: नेटफ्लिक्स पर हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक‘ इस वक्त टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। इसे लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सीरीज में हाईजैकर्स के नाम छुपाए गए हैं, जिसके चलते सूचना और प्रसारण मंत्री की ओर से नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को समन तक जारी किया गया। इसके अलावा विजय वर्मा स्टारर सीरीज की स्ट्रीमिंग पर भी रोक लगाने की मांग की जा रही है।
बता दें कि ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ की कहानी 1999 में हुए विमान हाईजैक की सच्ची घटना पर आधारित है। आज हम आपको बॉलीवुड की 6 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें विमान हाईजैक होते हुए दिखाया गया है। इनमें से कुछ फिल्में सच्ची घटना पर आधारित हैं। आइए डालते हैं एक नजर…
नीरजा
साल 2016 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर लीड रोल में नजर आई थीं। ये फिल्म 1986 में मुंबई से अमेरिका जा रहे पैन एम विमान 73 पर आधारित है, जिसे कराची में कुछ आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। इस दौरान एयर होस्टेस नीरजा भनोट यात्रियों की जान बचाते हुए शहीद हो गई थीं।
आईबी 71
बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और अनुपम खेर की फिल्म ‘आईबी 71’ भी सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में 1971 में भारतीय विमान के हाईजैक होने की घटना दिखाई गई थी।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Hardik से मिलने से खुद को रोक न पाईं Natasa, बेटे के बहाने पूरी हुई दिल की इच्छा
बेल बॉटम
साल 1980 के दौरान खालिस्तानी आतंकवादियों की तरफ से भारत में वास्तविक अपहरण की घटनाओं को दिखाने वाली फिल्म ‘बेल बॉटम’ साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में थे।
योद्धा
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘योद्धा’ भी विमान हाईजैक की कहानी पर आधारित है। वैसे तो ये फिल्म काल्पनिक है लेकिन इसे भारतीय इतिहास में हुए कई विमान हाईजैक की घटनाओं से प्रेरित होकर बनाया गया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं।
चोर निकल के भागा
यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें विमान हाईजैकिंग की काल्पनिक कहानी दिखाई गई थी।
जमीन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जमीन’ साल 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी कंधार हाईजैक के ऊपर बनाया गया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
4 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
5 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
6 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
7 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
10 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
11 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
11 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines