हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'उम्मीद नहीं छोड़ सकते', Aishwarya Rai संग तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan ने ऐसा क्यों कहा?

Abhishek Bachchan Got Emotional amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय संग तलाक के रूमर्स के बीच अभिषेक बच्चन का नया बयान अब काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Abhishek Bachchan & Aishwarya Rai

Abhishek Bachchan Got Emotional amid Divorce Rumours With Aishwarya Rai:बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले काफी वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ तलाके के रूमर्स के चलते अभिषेक लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी बीच उनके एक्ट्रेस निमरत कौर के साथ भी लिंकअप की खबरें आईं, हालांकि ये खबरें सिर्फ अफवाहें बनकर ही रह गईं। इसी बीच अभिषेक की नई फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच अभिषेक का एक इंटरव्यू भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो उम्मीदें ना छोड़ने की बात कह रहे हैं।

अभिषेक बच्चन ने बयान में क्या कहा?

बिग बी के लाडले अपनी हालिया रिलीज फिल्म के प्रचार में बिजी हैं, इसी बीच ई-टाइम्स को दिया उनका एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अभिषेक ने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए कहा, ‘मैं जो हूं, वो नहीं बदल सकता।’ अभिषेक का मानना है कि किसी को भी अपनी अच्छाई से कभी समझौता नहीं करना चाहिए, चाहे हालात जैसे भी हो।

उन्होंने कहा, ‘हमें अपनी अच्छाई और अपने मूल सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए। अगर हम नेगेटिविटी पर ध्यान देंगे, तो वो हमारे जीवन को प्रभावित करने लगेगी। मुझे अपने जीवन में आशा और पॉजिटिविटी की तलाश रहती है और यही वो चीज है जो मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।’ अभिषेक ने ये भी कहा कि ‘हमेशा अपनी उम्मीदों को जिंदा रखें, चाहे कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं।’

विज्ञापन

दृढ़ता पर अभिषेक ने क्या कहा?

इस दौरान अभिषेक बच्चन ने ‘दृढ़ता’ पर फोकस करते हुए कहा कि जीवन में चाहे जितनी भी चुनौतियां आ जाएं, व्यक्ति को अपने बुनियादी सिद्धांतों पर कायम रहना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘किसी भी समस्या या अफवाह का सामना करते हुए हम अपने अंदर की पॉजिटिविटी को बनाए रखें। ये हमें जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देती है।’

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 शातिर कंटेस्टेंट जिनका डसा मांगे ना पानी, एक तो पाला बदलने में माहिर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola