हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे K-drama करने वाले कोरियन स्टार? बोले- 'मैं जरूर आऊंगा'

South Korean Star Park Seo-jun on Bollywood: साउथ कोरिया के फेमस K-drama एक्टर पार्क सो-जुन ने बॉलीवुड में काम करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
South Korean Star Park Seo-jun on Bollywood

South Korean Star Park Seo-jun on Bollywood: दक्षिण कोरिया के मशहूर एक्टर पार्क सो-जुन, जिन्हें ‘What’s Wrong With Secretary Kim’ और ‘She Was Pretty’ जैसे K-drama शोज के लिए जाना जाता है उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों के लिए अपनी दीवानगी को जाहिर किया है। कोरियन स्टार ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू करने को लेकर भी बयान दिया है। क्या कुछ कहा है पार्क सो-जुन ने चलिए आपको बताते हैं।

भारत जरूर आना चाहूंगा- पार्क जो-सुन

दक्षिण कोरियाई स्टार से जब बॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में काम करने की अपनी इच्छा जताई। पार्क जो-सुन ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए अपना प्यार जाहिर किया साथ ही कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है, कोई निमंत्रण आता है तो वो जरूर भारत आना चाहेंगे और काम करना चाहेंगे।

विज्ञापन

एक राउंडटेबल इंटरव्यू में जब पार्क से पूछा गया कि क्या वो भारत आकर अपने प्रशंसकों से मिलेंगे, तो उन्होंने तुरंत कहा, ‘अगर आप मुझे बुलाते हैं, तो कभी भी।’ उनकी को-स्टार हान और डायरेक्टर चंग ने भी उनकी बात का समर्थन किया और कहा, ‘हम भी यही चाहते हैं।’ इसके आगे बात करते हुए पार्क ने आगे कहा, ‘मुझे बॉलीवुड बहुत पसंद है… हां, कृपया मुझे बुलाएं। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं जरूर आऊंगा।’

नेटफ्लिक्स शो शुक्रवार को होगा रिलीज

पार्क जो-सुन इस समय अपने नए नेटफ्लिक्स शो ‘Gyeongseong Creature Season 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो इस शुक्रवार से स्ट्रीम हो रहा है। ये शो चंग डोंग-यून द्वारा निर्देशित है और इसमें हान सो-ही भी मुख्य भूमिका में हैं। जब उनसे पूछा गया कि ‘Gyeongseong Creature’ के दो पार्ट्स में होना उन्हें क्यों पसंद है, तो उन्होंने बताया कि भले ही कहानी एक जैसी हो, लेकिन उसे पेश करने का तरीका उसे अनोखा बनाता है।

विज्ञापन

पार्क ने कहा, ‘कोरियाई ड्रामा की भरपूर विविधता है और हममें से कई शो में समान कहानियां होती हैं। लेकिन जो बात एक शो को खास बनाती है, वो है उसकी प्रस्तुति।’ कैसे दूसरे शोज से अलग उसे जनता तक परोसा जा रहा है।

क्या है दूसरे सीजन की कहानी?

आपको बता दें ‘Gyeongseong Creature’ का पहला पार्ट 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुआ, जिसमें जंग ताए-सांग (पार्क) और यून चाए-ओक (हान) की कहानी दिखाई गई है। ये कहानी जापानी सामाजिक संगठन काल में स्थापित है और दोनों किरदारों की जिंदगियां आपस में जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन

पार्क ने कहा कि दूसरे सीजन पर काम करना एक मजेदार अनुभव रहा, क्योंकि ये अतीत से वर्तमान की तरफ बढ़ता है। उन्होंने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में मेरा काम दर्शकों को अलग-अलग कहानियां देना है।

दूसरे सीजन में कहानी 2024 में सेट है और ये दिखाती है कि कैसे भाग्य अच्छे और बुरे रिश्तों को बुनता है। हान ने बताया कि उनके किरदार चाए-ओक इस नए अध्याय में ‘कहानी का स्तंभ’ हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav और Fazilpuria को ED का बड़ा झटका, जब्त हुई करोड़ों की प्रॉपर्टी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola