मुंबई: राखी सावंत और उर्फी जावेद (Rakhi Sawant & Urfi Javed) दोनों ही सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। एक दिन इनका वीडियो सामने ना आए तो मानों सोशल मीडिया की दुनिया वीरान पड़ी रहती है। दोनों ही अपने अलग-अलग अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक अपनी बातों से सुर्खियों में रहती है, तो दूसरी अपने कपड़ों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
इस बीच राखी ने उर्फी की लोकप्रियता को लेकर एक बयान दिया है, और बताया है कि उन्हें मीडिया में लाने वाली वो हैं। अक्सर अपने अनोखे और अतरंगी अंदाज को लेकर जानी जाने वाली उर्फी जावेद धीरे-धीरे फैशनिस्टा बनती जा रही हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने ‘कॉफी विद करण 7’ में उर्फी की प्रशंसा की थी। उनके बाद डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी उर्फी जावेद की सराहना करती देखी गई थीं। इस बीच राखी ने उर्फी को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें वो बिग बॉस ओटीटी फेम की लोकप्रियता और ट्रोलिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।
अभी पढ़ें – अब रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा पर चढ़ा ‘काला चश्मा’ का खुमार, देखें मजेदार वीडियो
अभी पढ़ें – टूटे पैर के साथ शिल्पा ने किया बप्पा का स्वागत, देखें वीडियो
राखी सावंत (Rakhi Sawant reacts on Urfi Javed outfit) ने रविवार को अपनी दोस्त उर्फी के बारे में बात की और कहा, “उर्फी को मीडिया में लाने वाली ही मैं हूं, उससे पहले मीडिया में कहां थी वो। मेरी ही चेली है, वह मेरे कदमों पर चल रही है और अपने करियर में अच्छा कर रही है। वो नई फैशन आइकन हैं और रणवीर सिंह भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।
नेटीजेंस ने भी इस वीडियो को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, “सही लपेट कर मारी है मजाक में।” दूसरे ने कहा, “ओ राखी……क्या धोया है उर्फी को।” एक अन्य ने लिखा, “जलने लगी अब ये … पूरा लाइम लाइट उर्फी ले जा रही है इसलिए।”
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines