Hug Day 2024: वेलेंटाइन वीक चल रहा है और आज यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई अपने चाहने वालों के गले लगता है और दूरियों को खत्म करने की कोशिश की जाती है। बी-टाउन के भी कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने गले लगकर अपने झगड़ों को खत्म किया है। आज हम आपको बॉलीवुड के वही किस्से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कब-कब बी-टाउन सेलेब्स ने ऐसा किया?
बी-टाउन सेलेब्स ने हग कर किए अपने झगड़े खत्म
दीपिका पादुकोण-अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में आना तो लाजमी है। दोनों अभिनेत्रियों को लेकर अफवाहें थी कि दोनों के बीच कोल्ड वॉर थी। दरअसल, ऐसा कहा जाता था कि रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इसी वजह से दीपिका और अनुष्का को लेकर इस तरह की खबरें सामने आती थी। हालांकि जब सेंसर बोर्ड की बैठक हुई तो तब ये दोनों अभिनेत्रियां हग करती नजर आईं थी।
Deepika Padukone, Anushka Sharma
आमिर खान-फैजल खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को लेकर भी कहा जाता था कि वो अपने भाई से खफा है। इतना ही नहीं बल्कि फैजल खान ने तो अपने भाई पर किडनैपिंग का भी आरोप लगाया था। साथ ही उन्हों मौकावादी भी कहा, लेकिन जब उनकी मां जीनत हुसैन का बर्थडे था, तो दोनों एक साथ नजर आए। इस दौरान दोनों को एक-दूसरे से गले लगते हुए भी देखा गया। दोनों की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा भी बटोरी थी।
यह भी पढ़ें- Mithun Chakraborty का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, बेटे Namashi ने बताया अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे अभिनेता?
Aamir Khan, Faizal Khan
सलमान खान-शाहरुख खान
रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2008 में जब अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी थी, तो सलमान खान और शाहरुख खान के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। हालांकि साल 2013 में जब दोनों सितारें बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में आए, तो यहां पर दोनों के बीच मन-मुटाव खत्म हो गया और इस दौरान दोनों को हग करते हुए देखा गया।
Salman Khan, Shahrukh Khan
शाहरुख खान-सनी देओल
साल 1993 में फिल्म ‘डर’ के सेट पर शाहरुख खान और सनी देओल के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों के बीच खूब बहस हुई थी, लेकिन हाल ही में फिल्म गदर 2 की सक्सेस पार्टी में दोनों को एक साथ देखा गया और दोनों ने अपने बीच हुए मनमुटाव को भी खत्म किया। इस दौरान दोनों सितारों को एक-दूसरे के गले लगते हुए देखा गया।
Shahrukh Khan, Sunny Deol
रेखा-जया बच्चन
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री रेखा को लेकर अफवाहें थी कि जया बच्चन से शादी करने के बावदूज अमिताभ बच्चन, रेखा संग रिश्ते में थे। हालांकि जब एक इवेंट में दोनों एक्ट्रेसेस को एक साथ देखा गया और दोनों एक-दूसरे के गले लगती नजर आई, तो सभी हैरान रह गए।
Rekha, Jaya Bachchan
संबंधित खबरें
Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
2 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
3 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
8 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
22 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines