Fighter Teaser out: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म फाइटर का टीजर रिलीज हो गया है। फैंस को टीजर का लंबे समय से इंतजार था इसमें अनिल कपूर भी ऋतिक और दीपिका के साथ लीड रोल में हैं। एक मिनट 13 सेकेंड के लंबे फाइटर के टीजर में ऋतिक (Hrithik Roshan) ने दमदार एक्शन सीन्स किए हैं। साथ ही दीपिका और अनिल कपूर की एक्टिंग देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
टीज़र में ऋतिक रोशन के किरदार पैटी का परिचय दिया गया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फाइटर जेट उड़ाती नजर आ रही हैं। कैप्शन में यह भी बताया गया है, ‘हमें हराने के लिए?’ आप मजाक कर रहे होंगे।” ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की तिकड़ी अपने देश भारत को दुश्मनों से बचाने के मिशन पर निकलती है। टीज़र में, हाई एंड एक्शन सीन भी दिखाए गए हैं।
ये भी पढ़ें-Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी के जन्मदिन पर जयराम रमेश ने याद किया 15 साल पुराना वाकया
फैंस ने कर दी कमेंट्स की बौछार
ऋतिक रोशन ने खुद अपने ऑफिशियल अकाउंट से टीजर जारी किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘हर उड़ान वतन के नाम’। टीजर पर फैंस ने जबरदस्त रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं, एक यूजर ने लिखा, फर्स्ट डे, फर्स्ट डे, दूसरे यूजर ने लिखा, उफ्फ नेक्सट लेवल. वहीं कई लोगों ने फायर इमोजी के साथ कमेंट्स ड्रॉप किए हैं।
शमशेर पठानिया का रोल प्ले करेंगे ऋतिक
फिल्म में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया का किरदार निभाया है। वहीं इससे पहले, फिल्म के निर्माताओं द्वारा मीनल राठौड़ के रूप में दीपिका पादुकोण का पहला लुक जारी किया गया था। दीपिका ने कैप्शन में लिखा था, ”स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़, कॉल साइन: मिन्नी, पद: स्क्वाड्रन पायलट, यूनिट: एयर ड्रैगन्स।”
फाइटर एक आगामी एक्शन फिल्म है, जो सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और वायाकॉम 18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। ये 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
17 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
20 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
21 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines