मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सुजैन खान (Sussanne Khan) ने 17 साल की शादी के बाद तलाक लेकर हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि, अब ये एक्स कपल अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुका है। जहां ऋतिक का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) से जुड़ रहा है। तो वहीं सुजैन खान, अर्सलान गोनी (Arslan Goni) को डेट कर रही हैं। इसी बीच ये खबर सामने आ रही है कि सुजैन दूसरी बार शादी रचाने को पूरी तरह तैयार हैं। इसी खबर पर सुजैन के बॉयफ्रेंड ने बड़ा बयान दे दिया है।
सुजैन खान और अर्सलान गोनी ने अपने रिश्ते को किसी से छिपाया नहीं है। ये जोड़ा अक्सर रोमांटिक आउटिंग समेत शानदार वेकेशन पर जाते और एक-दूजे का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आता है। इतना ही नहीं दोनों एक-दूजे के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर भी क्यूट रिएक्शन देते देखे जाते हैं। इसी को लेकर बीते दिन ये खबरें वायरल हुईं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं, अब इसपर चुप्पी तोड़ते हुए अर्सलान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
और पढ़िए –Haryanvi Dance Video: पायल चौधरी का गदर डांस, लटके-झटकों से लूटी महफिल
अर्सलान गोनी ने सुजैन से शादी की खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा है,’मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। मुझे अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं है। मुझे नहीं पता कि इसके बारे में किसने बात की है।’ अर्सलान ने आगे कहा,’मुझे नहीं पता कि इसके बारे में किसने लिखा है। लेकिन जिसने भी ऐसा लिखा है मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि यह फैसला किसने, कब और कहां लिया।’
और पढ़िए –टेलीविजन एक्टर Dheeraj Dhoopar बने पिता, घर आया नन्हा मेहमान
अर्सलान ने अपना व्यक्तित्व साफ करते हुए कहा कि वो एक प्राइवेट पर्सन हैं और अपनी पर्सनल जिंदगी को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। अर्सलान ने कहा,’मैं इसका कोई शो नहीं बनाना चाहता। मैं वह व्यक्ति नहीं बनना चाहता। एक अभिनेता के रूप में, मेरी निजी जिंदगी ही है जो हमारे पास बची है। अगर मैं उनके साथ बाहर जा रहा हूं, तो मैं उस पार्टी में उससे अलग होकर एंट्री नहीं करूंगा। जो है, सामने है।’ बताते चलें कि कुछ समय पहले अर्सलान और सुजैन छुट्टियां मनाने कैलिफोर्निया गए थे, इस बात का खुलासा भी एक्टर ने ही किया।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
18 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines