बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म ‘वॉर 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर फैंस की नजर होती है और इसको लेकर अभी से बज बन रहा है। इस बीच अब फिल्म की कास्ट की फीस भी रिवील हो गई है। आइए जानते हैं कि ‘वॉर 2’ के लिए किसको कितनी फीस मिली है? क्योंकि मेकर्स ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है।
किसको मिली कितनी फीस?
ऋतिक रोशन
सबसे पहले बार ऋतिक रोशन की करते हैं। फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए ऋतिक रोशन ने मोटी फीस वसूल की है। रिपोर्ट्स की मानें को इस फिल्म के लिए मेकर्स ने ऋतिक को 48 करोड़ रुपये की मोटी फीस दी है। फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन एक बार फिर कबीर का रोल प्ले करते नजर आएंगे।
जूनियर एनटीआर
इस फिल्म के लिए अगर जूनियर एनटीआर की बात करें तो वैसे तो एनटीआर ने भी फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस ली है, लेकिन उनकी फीस ऋतिक रोशन से कम है। जी हां, फिल्म ‘वॉर 2’ के लिए एनटीआर को 30 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं। इस फिल्म से एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं।
जॉन अब्राहम
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ में जॉन अब्राहम भी अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। हालांकि, अगर फिल्म के लिए उनकी फीस की बात करें तो ये अभी तक सामने नहीं आया है कि इस फिल्म के लिए जॉन ने कितने रुपये चार्ज किए हैं।
शब्बीर अहलूवालिया
फिल्म ‘वॉर 2’ में शब्बीर अहलूवालिया भी अपना दमखम दिखाते नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में काम करने के लिए शब्बीर ने 30 से 35 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं। कियारा ने फिल्म के लिए 15 करोड़ बतौर फीस लिए हैं। फिल्म में कियारा लीड रोल प्ले करती हुई दिखाई देंगी।
अयान मुखर्जी
बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है और इसके लिए अयान ने 32 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं। इन सबमें सबसे ज्यादा फीस ऋतिक रोशन की है, जिन्होंने फिल्म के लिए मेकर्स से मोटी फीस वसूल की है। हालांकि, सभी की फीस के नंबर्स मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर है। वहीं, अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 2026 में रिलीज की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Cannes 2025 में दूसरे दिन भी छाईं Nancy Tyagi, ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में फैशन इंफ्लूएंसर ने लूटी लाइमलाइट
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
12 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
14 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
15 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
17 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines