War 2 Release Date Announced: बॉलीवुड फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। अब एक अपकमिंग एक्शन मूवी की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी गई है। ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘वॉर’ का अगला पार्ट यानी ‘वॉर 2’ (War 2) अब जल्द ही फैंस को देखने को मिलेगा। इस फिल्म में कई खास चीजें होने वाली हैं। सबसे पहले तो ऋतिक (Hrithik Roshan) का दमदार एक्शन और दूसरा साउथ के पॉपुलर एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का बॉलीवुड डेब्यू। ऐसे में इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें: Animal के इंटीमेट सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, फिर भी सिर्फ Adult ही देख पाएंगे फिल्म!
‘वॉर 2’ की रिलीज़ डेट हुई आउट
वहीं, ‘वॉर 2’ में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नज़र आने वाली हैं। ऐसे में इस जबरदस्त स्टारकास्ट के साथ फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता जा रहा है। लेकिन ये फिल्म आखिरकार कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी अभी तक उसे लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया था। वहीं, अब फैंस को इस सवाल का भी जवाब मिल गया है। अब मेकर्स ने ‘वॉर 2’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। तरण आदर्श का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है। उन्होंने इसमें इस स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है।
वायरल पोस्ट
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी देते हुए लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज… YRF ने ‘वॉर 2′ की रिलीज डेट की घोषणा की: इंडिपेंडेंस डे वीकेंड 2025… #YRFSpyUniverse की छठी फिल्म – #War2 – की अब रिलीज डेट आ गई है… 14 अगस्त 2025 [गुरुवार] को #Boxoffice पर तबाही के लिए तैयार हो जाइए… # #YRF द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।’
यह भी पढ़ें: लिन से पहले इन हसीनाओं पर आया रणदीप का दिल, सुष्मिता संग रहा इतना लंबा रिलेशन
फैंस का रिएक्शन
अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस पर फैंस जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूज़र ने अब इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा ,’चलो भाई 2026 में दुनिया खत्म होने से पहले ये मूवी आ जाएगी। तो एक ने लिखा, ‘मुझे आशा है कि इस बार कोई बुद्धिहीन कैमियो नहीं होगा और मैं यूनिवर्स को जोड़ने के लिए YRF से एक प्रयास की उम्मीद कर रहा हूं।’ तो कोई बोला, ‘कुछ ज्यादा ही गैप नहीं दे दिया स्पाई यूनिवर्स की 2 फिल्म के बीच?’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
5 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
6 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
8 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines