Hrithik Roshan Injured: वैलेंटाइन डे के मौके पर जहां बॉलीवुड सेलेब्स अपने लवर के साथ तस्वीरें शेयर कर रहे हैं वहीं बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिससे फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं। एक्टर ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कमर में पट्टा बांधे बैसाखी के सहारे शीशे के सामने खड़े हैं। एक्टर को इस हालत में देखकर उनके फैंस भी परेशान हो गए हैं।
जाहिर है कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच वह चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए दी है। एक्टर की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऋतिक रोशन को क्या हो गया है।
जानें क्या हुआ है एक्टर को
जाहिर है कि ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘फाइटर’ (Fighter) की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच वह चोटिल हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए दी है। एक्टर की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऋतिक रोशन को क्या हो गया है।
यह भी पढ़ें: Valentine Day पर Love Sex Aur Dhokha 2 का पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
तस्वीर के साथ लिखी पोस्ट
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लंबी-चौड़ी पोस्ट भी लिखी है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पीठ के निचले हिस्से की मसल में खिंचाव आ गया है। इस कारण डॉक्टर ने उन्हें बैसाखी के सहारे चलने की सलाह दी है। एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘गुड आफ्टरनून.. आप में से कितने लोगों को बैसाखी या व्हीलचेयर का सहारा लेने की जरूरत पड़ी है? आपको बैसाखी या व्हीलचेयर पर रहते हुए कैसा लगा?’
फैंस को दिया खास मैसेज
इसके अलावा एक्टर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने फैंस को एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे याद है कि मेरे दादाजी ने व्हीलचेयर पर बैठने से मना कर दिया था क्योंकि वो उनकी स्ट्रॉन्ग इमेज के साथ मैच नहीं हो रही थी। मुझे याद है कि मैंने कहा था लेकिन डेड, आपको सिर्फ चोट लगी है और इसका उम्र से कोई लेना-देना नहीं। व्हीलचेयर आपकी चोट को ठीक करने में मदद करेगा हालांकि दादाजी नहीं माने।’
एक्टर ने आगे लिखा, ‘मुझे काफी दुख हुआ क्योंकि उन्होंने अपडे डर को छिपाने और शर्मिंदगी से बचने के लिए ये किया और उनका दर्द काफी बढ़ गया।’ आपको बता दें कि ऋतिक रोशन ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को समझाने की कोशिश की है कि बैसाखी या फिर व्हीलचेयर का सहारा लेने से आपकी इमेज पर कोई असर नहीं पड़ता है।
फैंस ने जाहिर की चिंता
ऋतिक रोशन को इस हालत में देखने के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान हैं और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इस बीच ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्टर वरुण धवन समेत कई स्टार्स उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
11 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
11 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
12 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
14 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
14 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
16 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
17 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
18 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines