मुंबई: ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ देखने के बाद से ही दर्शकों के मन में सवाल चल रहा है कि आखिर पार्ट 2 में देव का किरदार कौन निभा रहा है। लोगों ने कभी रणवीर सिंह को तो कभी शाहरुख खान के ही देव होने का अनुमान लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच अभिनेता ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan in Brahmastra 2) ने ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ को लेकर फैंस को एक हिंट दिया है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके देव की भूमिका निभाने की अफवाह है। ब्रह्मास्त्र भाग 1 में रणबीर कपूर ने मुख्य किरदार शिवा और आलिया भट्ट ने उनकी प्रेमिका ईशा के रूप में अभिनय किया है। अयान ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 के बारे में बताते हुए हिंट दिया था कि वो विरोधी देव पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए अतीत और वर्तमान के बीच स्विच करेंगे। हालांकि, ऋतिक ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वो देव की भूमिका निभा रहे हैं, उन्होंने मात्र एक इशारा दिया है कि वो किसी न किसी रूप में इस प्रोजेक्ट से जुड़े हो सकते हैं।
हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान, ऋतिक रोशन से ब्रह्मास्त्र के साथ-साथ नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में उनकी अफवाहों के बारे में पूछा गया। एक गुप्त प्रतिक्रिया देते हुए, अभिनेता ने कहा, “क्या हो रहा है? कुछ नहीं हो रहा है। अगला फाइटर शुरू होगा और फिर दूसरा बनने की संभावना है, आपने जिनके बारे में बात की है। फिंगर्स क्रॉस्ड।”
बता दें, फाइटर, ऋतिक की अगली अपकमिंग फिल्म है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी उनके साथ नजर आएंगी। इसे भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी के रूप में बताया जा रहा है। इसके अलावा अभिनेता वर्तमान में अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
अभी पढ़ें – Dadasaheb Phalke Award 2022: आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, अनुराग ठाकुर ने की घोषणा
बात करें ब्रह्मास्त्र की तो, अयान मुखर्जी ने कहा है कि वो 2025 में ब्रह्मास्त्र भाग 2 को रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं। रणबीर और आलिया के अलावा, पहले भाग में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, शाहरुख खान, मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं दीपिका पादुकोण और डिंपल कपाड़िया द्वारा विशेष उपस्थिति दर्ज कराई गई। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines