सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर‘ कल 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से एक दिन पहले स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘फाइटर’ को 5 गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को बैन किया गया है। ये फिल्म सिर्फ UAE में रिलीज हो पाएगी। यहां सेंसर बोर्ड ने PG 15 रेटिंग देते हुए फिल्म को पास किया है।
ये फिल्में भी हो चुकीं बैन
फिल्म बिजनेस एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक सेटबैक है, फिल्म को मिडल ईस्ट इलाकों की ओर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए आधिकारिक तौर पर बैन किया गया है। फाइटर को सिर्फ UAE में PG 15 रेटिंग के साथ रिलीज किया जाएगा।’ आपको बता दें कि सिर्फ फाइटर ही नहीं इससे पहले साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘बीस्ट’, प्रभास की ‘सीता रामम’, तमिल फिल्म ‘एफआईआर’ और मोहनलाल की ‘मॉन्स्टर’ को भी मिडल ईस्ट इलाकों में बैन किया जा चुका है।
जानें क्या है कारण
आपको बता दें कि गल्फ देश विभिन्न मापदंडों पर उन फिल्मों को रिलीज करने से मना करते आए हैं, जिसमें इस्लामावादी या फिर चरमपंथी, एलजीबीटीओ और रिलीजन को लेकर कंटेंट प्रस्तुत किया गया हो। फाइटर में पुलवामा अटैक से लेकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को दिखाया गया है। साथ ही श्रीनगर घाटी में हो रही आतंकवादी गतिविधयों को दिखाया गया है।
एरियल एक्शन फिल्म है फाइटर
गौरतलब है कि फिल्म ‘फाइटर’ सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एरियल एक्शन फिल्म है। फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी रेमन चिब और सिद्धार्थ आनंद ने मिलकर लिखी है। इसके अलावा फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख भी हैं।
यह भी पढ़ें : एडवांस बुकिंग में फाइटर ने मचाया धमाल, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार ऋतिक-दीपिका की फिल्म!
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
33 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
2 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
2 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
3 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
3 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
4 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
6 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines