नीतू कुमार (नई दिल्ली)
एक बढ़िया फिल्म की परिभाषा क्या है ? एक ऐसी फिल्म जिसे देखते वक्त आपका हाथ मोबाइल पर ना जाए। फिल्म का कोई भी सीन आपको बोरिंग ना लगे और आप जब सिनेमा हॉल में सीट में उठे तो आपके मन में यही आए वाह क्या मूवी है। पैसा वसूल हो गया । कुछ ऐसा ही अनुभव फिल्म फाइटर देखने के बाद मुझे हुआ। ऋतिक-दीपिका की फ्रेश जोड़ी, दिलचस्प कहानी, कसी हुई स्क्रिप्ट, वर्ल्ड क्वलास VFX और हैरत अंगेज एरियल एक्शन से भरी फिल्म फाइटर अपने आप में किसी ट्रीट से कम नहीं। इंडियन एयरफोर्स के बलिदान और देशभक्ति, तड़कते-भड़कते गाने, शानदार लोकेशंस की वजह से इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। वहीं फाइटर इंडिया की पहली हवा में एक्शन वाली फिल्म है। इससे पहले तो भारतीय एयरफोर्स पर कई फिल्में बनी लेकिन एयरफोर्स फाइटर पायलट्स की लाइफ को इतनी डिटेलिंग में किसी फिल्म में नहीं दिखाया गया। इस फिल्म के साथ ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद ने ब्लॉकबस्टर मूवीज की हैट्रिक लगाई है। बैंग बैंग और वॉर के बाद इस डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी ने एक और सुपर स्टाइलिश एक्शन फिल्म दी है।
कहानी – फाइटर मूवी पाकिस्तान के एक आतंकी ठिकाने से शुरू होती है। लश्कर का एक फिदायीन कश्मीर में इंडियन आर्मी पर हमले की कसम खा रहा है। पाकिस्तानी, आर्मी, आईएसआई और जैश-ए-मोहम्म्द मिलकर भारत को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। सरहद पर बढ़ती आतंकी गतिविधियों की वजह से इंडियन एयर फोर्स कश्मीर में एक स्पेशल यूनिट एयर ड्रैगन बनाता है। इस यूनिट के ग्रुप कैप्टेन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी (अनिल कपूर) हैं। वहीं ड्रैगन यूनिट में स्क्वाड्रन लीडर श्मशेर पठानिया उर्फ पैटी (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी (दीपिका पादुकोण), स्क्वाड्रन लीडर सरताज गिल उर्फ ताज (करण सिंह ग्रोवर) और स्क्वाड्रन लीडर बशीर खान उर्फ बाश (अक्षय ओबेरॉय) लीड मेंबर्स हैं। इसी दौरान आतंकी संगठन जैश पुलवामा में सीआरपीएफ के फाफिले पर अटैक करता है और 70 से ज्यादा भारतीय जवान शहीद हो जाते हैं। इस हमले का मास्टर माइंड खूंखार आतंकी अजहर अख्तर (ऋषभ साहनी) है। इसके बाद स्पेशल यूनिट ड्रैगन को बालाकोट एयर स्ट्राइक की जिम्मेदारी सौपीं जाती हैं। एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान के सैकड़ों आतंकी मारे जाते हैं, कई ठिकाने तबाह होते हैं। ऐसे में अपमानित पाकिस्तान अपने फाइटर प्लेन्स भेजकर इंडियन आर्मी के बेस पर अटैक करता है। इसी दौरान भारत और पाकिस्तानी एयरफोर्स पायलट्स में एरियल जंग होती है और ड्रैगन यूनिट के ताज और बैश का फाइटर प्लेन हिट होकर पाकिस्तान में गिरता है। एयरफोर्स के दोनों फाइटर्स को पाकिस्तान बंदी बना लेता है। क्या टीम एयर ड्रैगन अपने बंदी साथियों को पाकिस्तान से वापस ला पाती है ? क्या आतंकी अजहर अख्तर से पैटी बदला ले पाता है ? ये सब जानने के लिए आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखिए।
कैसी है सबकी एक्टिंग – फिल्म फाइटर में सबसे ज्यादा कमाल ऋतिक रोशन ने किया है। मूवी में उनकी लाजवाब एक्टिंग है। चाहे वो एक्शन सीन हो, इमोनशल सीन हो …या फिर रोमांटिक ऋतिक बहुत प्रभावित करते हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज से झलकता है कि वो एयरफोर्स के फाइटर पायलट हैं। वहीं फिल्म में वो बहुत हैंडसम दिखे हैं। 50 की उम्र में भी ऋतिक जादू करते हैं। गजब का करिश्मा है उनकी पर्सनालिटी में। दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो पूरी फिल्म में चमक रही हैं। उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी है साथ ही वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। अनिल कपूर ने भी इस फिल्म को अपने अभिनय और अंदाज से मजबूती दी है। अक्षय ओबरॉय और करण सिंह ग्रोवर ने भी बढ़िया काम किया है लेकिन इस फिल्म का विलेन ऐसा है जिसे आप इग्नोर नहीं कर सकते। आतंकी अजहर के रोल म्ं ऋषभ साहनी जबरदस्त हैं। उनकी एक लाल आंख और चेहरे पर क्रूरता उन्हें दमदार विलेन बनाती है और हीरो को वो खूब परेशान करते हैं।
कैसी है फिल्म – सिद्धार्थ आनंद ने अपनी इस फिल्म में करियर का बेहतरीन डायरेक्शन दिया है। कह सकते हैं कि फाइटर उनके करियर की बेस्ट फिल्म है। पूरी फिल्म पर उनकी जबरदस्त पकड़ है…कही भी फिल्म सुस्त नहीं पड़ती। कहानी और स्क्रीन प्ले आपको बांधकर रखती है। बता दे इंटरवल से पहले सभी किरदारों के इंट्रो सीन होते…कहानी स्टैबलिश होती लेकिन इंटरवल के बाद जबरदस्त रफ्तार पकड़ती है मूवी। फिल्म में एरियल एक्शन सीन्स कमाल के हैं । इस फिल्म का VFX इतना शानदार है कि कुछ भी बनावटी नहीं लगता है। बता दे फाइटर के वीएफएक्स पर 6 महीने ब्रिटिश स्टूडियो में काम हुआ है। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी भी गजब की है। वहीं फिल्म के संगीत की बात करे तो विशाल शेखर ने म्यूजिक दिया है और तीनों गाने जबरदस्त हैं। दो गाने इंटरवल से पहले हैं लेकिन इश्क जैसा गाना देखने के लिए फिल्म के आखिर में क्रेडिट रोल के खत्म होने का आपको इंतजार करना होगा।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
20 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines