मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। चाहे अक्सा गैंग संग फनी वीडियो हो, या फिर खूबसूरत और हसीन वादियों में उनके ट्रिप्स या फिर उनका फैशन गेम। एक्ट्रेस की पोस्ट्स को सोशल मीडिया वर्ल्ड में खूब पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में उनका एक और वीडियो (Janhvi Kapoor Video) सामने आया है।
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Passes Away: नेता जी की जिंदगी पर बन चुकी है ये फिल्म, आपने देखी क्या?
जान्हवी के लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो, वो अपनी गर्ल गैंग के साथ कुछ डायलॉग्स को रीक्रेट करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को नाइट शूट के दौरान बनाया है, जैसा कि उन्होंने कैप्शन में मेंशन किया है। ग्रुप के साथ बनाए गए इस मजेदार क्लिप जान्हवी मनोज कुमार और साधना के लोकप्रिय डायलॉग ‘हाउ मच पागल’ (How much pagal) को रीक्रिए किया।
ये संवाद साल 1967 की फिल्म ‘अनीता’ का है, जिसे रीक्रिएट करते हुए जान्हवी इसकी शुरुआत करती हैं। ये सभी वैनिटी वैन में बैठी नजर आ रही है और सभी लड़कियों के एक्सप्रेशन एक से बढ़कर एक हैं। वहीं पेस्टल येलो कुर्ती में जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो (Janhvi Kapoor Funny Video) के ऑनलाइन सामने आते ही नेटिजेंस भी खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके।
बता दें, जाह्नवी कपूर इन दिनों राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने हाल ही में राजस्थान के जगत शिरोमणि मंदिर से अपनी कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें पोस्ट की हैं। जान्हवी की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग भी इसी लोकेशन पर हुई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, जान्हवी कपूर को आखिरी बार ‘गुड लक जेरी’ में देखा गया था, जिसका प्रीमियर इस जुलाई में डिज्नी + हॉटस्टार पर हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत शशांक खेतान की 2018 की फिल्म ‘धड़क’ से की थी, जो मराठी ब्लॉकबस्टर ‘सैराट’ की रीमेक है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
15 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
18 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
19 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
21 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
21 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
22 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines