बॉलीवुड एक्टर केके मेनन इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 2’ को लेकर चर्चा में हैं। वे फिलहाल शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के बारे में बात की और उन्हें ‘भगवान का बच्चा’ कहा। केके ने बिग बी के साथ काम करने के अपने अनुभव भी साझा किए।
‘अमिताभ बच्चन आज भी उतनी ही मेहनत करते हैं’
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में बात करते हुए केके मेनन ने बताया कि अमिताभ बच्चन आज भी नए एक्टर्स जैसी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन भगवान के बच्चे हैं। उनकी उम्र के बहुत कम लोग अब एक्टिव हैं, लेकिन वो आज भी हर दिन सुबह उठकर एक्सरसाइज करते हैं और पूरी एनर्जी से काम करते हैं। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अगर वो इतने बड़े एक्टर होकर भी इतनी लगन से काम करते हैं, तो हमें भी सीखना चाहिए।
‘बिग बी से बहुत कुछ सीखने को मिला’
फिल्म ‘सरकार’ की शूटिंग के वक्त का एक किस्सा शेयर करते हुए केके मेनन ने बताया कि एक सीन के दौरान अमिताभ बच्चन ने डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा से कहा कि मेरा क्लोज-अप जरूर लिया जाए, ताकि मेरे एक्सप्रेशंस कैमरे में कैद हो सकें। केके ने कहा कि बिग बी अपने को-एक्टर्स को भी पूरा महत्व देते हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन को प्रतिभा और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि टैलेंट तभी तक टिकता है जब उसमें अनुशासन हो और अमिताभ बच्चन इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण हैं।
कब आएगा ‘स्पेशल ऑप्स 2’
केके मेनन एक बार फिर रॉ ऑफिसर हिम्मत सिंह के रोल में नजर आएंगे। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ की कहानी इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर अटैक जैसे मुद्दों पर आधारित है। इससे पहले इसके दो सीजन आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस नए सीजन का ट्रेलर भी आते ही छा गया है। अब फैंस 11 जुलाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ये शो जियो-हॉटस्टार पर रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें- Shefali Jarivala को लेकर क्या बोले हैरी आनंद? ‘कांटा लगा’ म्यूजिक डायरेक्टर ने शेयर की पुरानी यादें
संबंधित खबरें
हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
20 mins agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 hr ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
2 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
2 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
3 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
20 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
22 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
1 day agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines