Housefull 5 X Review: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म की खासियत ये है कि इस बार 8-10 नहीं बल्कि पूरे 20 स्टार्स एक साथ एक ही फिल्म में नजर आए हैं। इसके अलावा पहली बार दो क्लाइमैक्स के साथ ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आई है। एडवांस बुकिंग में तगड़ी परफॉर्मेंस देखने के बाद उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। खैर यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन उससे पहले ‘हाउसफुल 5’ देख चुके ऑडियंस की प्रतिक्रिया जान लेते हैं।
हाउसफुल 5 को मिल रहे पॉजिटिव रिएक्शन
‘हाउसफुल 5’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। शुरुआती रिएक्शन में फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद लिखा, ‘#Housefull5 शुरू से अंत तक जबरदस्त मनोरंजन है। यह हंसी, ऊर्जा और क्लासिक #AkshayKumar और सभी अभिनेताओं से भरपूर है, पारिवारिक दर्शक इसका आनंद लेंगे।’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सुपर स्टार #AkshayKumar वापस आ गए हैं। Housefull 5 का क्रेज इतना है कि सुबह के शो में लंबी कतार लग जाती है और थिएटर अब स्टेडियम में बदल गया है। #Housefull5 #Housefull5Review #Housefull5A’
तीसरे यूजर ने नरगिस फाखरी की तारीफ करते हुए लिखा, ‘नरगिस फाखरी वापस आ गई हैं। मुझे लगा था कि अब वह सिर्फ टटलूबाज जैसी टीवी सीरीज ही करेंगी।’
एक अन्य यूजर ने वीडियो के जरिए फिल्म की तारीफ की और लिखा, ‘हाउसफुल 5 फर्स्ट हाफ रिव्यू….कॉमेडी किंग!’
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: Housefull 5 बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ से लेगी ओपनिंग? ट्रेड एनालिस्ट ने दिया जवाब
कुछ लोगों ने जताई निराशा
एक यूजर ने लिखा, ‘सॉरी अक्षय कुमार सर, मैं बचपन से आपका प्रशंसक हूं और हमेशा आपका प्रशंसक रहूंगा, लेकिन मुझे यह देखकर बहुत दुख होता है कि आपकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं, एक प्रशंसक के रूप में मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप साल में केवल 2 फिल्में ही सिनेमा में रिलीज करें और उनका अच्छे से प्रचार भी करें।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हाउसफुल 5 मॉर्निंग शो….पूरा थिएटर मैंने बुक कर लिया है 1 टिकट से।’
यहां देखें अन्य रिएक्शन
गौरतलब है कि ‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के पहले चार पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं। इस बार कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री के साथ फिल्म के पांचवें पार्ट ने दस्तक दी है।
संबंधित खबरें
Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
15 mins agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
44 mins agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
3 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
10 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
12 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
12 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
13 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
14 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
15 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines