बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इन दिनों टिकट खिड़की पर दो फिल्में अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। इस लिस्ट में एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ है, तो दूसरी ओर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ है। इस बीच दोनों फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े आ गए हैं। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘हाउसफुल 5’
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन 4.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अगर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 13वें दिन 0.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है।
50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई ‘ठग लाइफ’
इसी के साथ इन दोनों फिल्मों के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने अब तक 162.00 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने 47.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ‘ठग लाइफ’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है और ये फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है।
27 जून को होगा महाक्लैश
फिल्म ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन फिर भी ये फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में भी नाकामयाब रही है। ऐसे में अब टिकट खिड़की पर आने के लिए कई फिल्में खड़ी हैं। दरअसल, बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस बार टिकट खिड़की पर महाक्लैश होगा। 27 जून को कई फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं।
क्या कमाल करेंगी अपकमिंग फिल्में?
इस लिस्ट में मांचू विष्णु की मच-अवेटेड फिल्म ‘कन्नप्पा’ है और रेखा की सुपरहिट फिल्म ‘उमराव जान’ रि-रिलीज हो रही है। साथ ही काजोल की फिल्म ‘मां’, फिल्म ‘ज्ञानवापी फाइल्स’ और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ रिलीज के लिए तैयार हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्में टिकट खिड़की पर क्या कमाल करती हैं? और अपने पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर क्या कमाल करती है?
यह भी पढ़ें- The Kashmir Files से कश्मीरियों को क्या मिला? Vivek Agnihotri ने खुद किया खुलासा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 hr agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
2 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
3 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
4 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
6 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
8 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
9 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
10 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
12 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines