Entertainment News in Hindi: फिल्मों के माध्यम से सामाजिक पहलुओं को पेश करना किसी भी निर्देशक के लिए आसान नहीं होता। मगर, फिल्म जगत में कुछ ऐसे भी निर्देशक हैं, जो इन मुद्दों पर फिल्मों के जरिए अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। ठीक इन्हीं में से एक युवा फिल्म निर्देशक, लेखक और संगीतकर वैभव पल्हाडे हैं।
और पढ़िए – Uorfi Javed ने मानी अपनी गलती, इस एक्ट्रेस के डिवोर्स पर कसा था तंज
महाराष्ट्र के अकोला जिले से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने अपनी शॉर्ट फिल्मों से दर्शकों का सिर्फ दिल ही नहीं जीता, बल्कि सामाजिक के कई तथ्यों पर भी अपनी राय व्यक्त की। इनमें ‘थोडीशी लिटिल लिटिल, मीनाज, इरा, डायरी, आई एम पोरस,दी लास्टडोर’, आई एम पोरस और दी लास्टडोर शॉर्ट फिल्म्स के नाम शामिल हैं।
2021 में संगीत निर्देशक के रूप में डेब्यू करने के साथ-साथ उन्होंने ट्रांस म्यूजिक ट्रैक्स बनाकर कई युवाओं को थिरकने पर मजबूर किया, जिसमें से कुछ प्रसिद्ध ट्रांस ‘सिटी गर्ल्स ये, अनिमालिया, लव कैप्सूल, शिव तांडव और कलर्स ऑफ़ माय लाइफ’ हैं। वहीं, वैभव द्वारा निर्देशित लघु फिल्म ‘आई एम पोरस’ के जरिए उन्हें भारतीय सिनेमा में एक नई पहचान मिली। इस फिल्म के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले।
और पढ़िए – Anupmaa Upcoming Spoiler 17th August: बरखा हड़पेगी प्रॉपर्टी! कोमा में गया अनुज
बता दें कि, यह फिल्म 2018 में पूरे साल यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर थी। वैभव पल्हाड़े ने कुछ हिंदी एव मराठी मूवीज के लिए सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। 2020 में लगे लॉक-डाउन के दौरान वैभव ने अपनी पहली नोवेल ‘साजना रे’ प्रकाशित की, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया।
‘टर्न अप टोबी’ से करेंगे होल्ल्य्वू डेब्यू
वैभव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें, तो वह वेबसीरीज ‘पैरेलल रिलेशनशिप’ और ‘कर्स ऑफ भद्रावती’ में बतौर निर्देशक काम कर रहे हैं। वहीं, आगामी मराठी फीचर फिल्म ’72 रुपयाचा पाउस’ 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, और वेब सीरीज 2024 में ओटीटी पर। साथ ही, हॉलीवुड के प्रसिद्ध अमेरिकन म्यूजिक डायरेक्टर ‘टर्न अप टोबी’ की म्यूजिक सीरीज को जल्द ही निर्देशित करेंगे |
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
18 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
19 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines