होली का दिन इस बार कुछ ज्यादा ही कलरफुल होने वाला है। जिन्हें नई-नई फिल्में देखने का शौक है उनके लिए ये त्योहार इस बार बेहद खास होने वाला है। दरअसल, 14 मार्च को ओटीटी पर एक साथ 4 फिल्में रिलीज हो रही हैं। अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन फिल्मों को स्ट्रीम किया जाएगा और दर्शक अपनी छुट्टी का फायदा उठाते हुए इन फिल्मों को एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं होली के दिन किस प्लेटफॉर्म पर कौन-सी फिल्म दस्तक देगी?
Be Happy
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर सूयर्खियों में हैं। 14 मार्च 2025 को उनकी ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। ये एक डांस ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिषेक सिंगल फादर के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में इनायत वर्मा उनकी बेटी बनी है, जो देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो में परफॉर्म करने का सपना देखती है। इस फिल्म से फैंस कनेक्ट कर सकते हैं। इनायत का विटी बर्ताव भी एंटरटेनिंग हो सकता है।
Agent
अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘एजेंट’ आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे ही रही है। ये फिल्म 14 मार्च को Sony LIV पर स्ट्रीम होगी। ये एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अखिल रॉ एजेंट बने नजर आएंगे। उन्हें विद्रोही पूर्व एजेंट को खत्म करने का काम सौंपा जाएगा, जिसे देखकर फैंस को थ्रिल महसूस होगा।
Ponman
जियो हॉटस्टार पर होली के दिन मलयालम फिल्म ‘पोनमैन’ भी दस्तक देने वाली है। ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक सोने का व्यापारी गांव में हो रही शादी के लिए सिक्के उधार देता है। बाद में दुल्हन का पति सोने को चुराने और व्यापारी को मारने की साजिश रचता है। अब आगे कहानी में क्या होगा? ये तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: जन्नत जुबैर-मिस्टर फैजू की तरह शादी से पहले टूटा इन सेलेब्स का रिश्ता, 7 ब्रेकअप से फैंस को लगा झटका
Vanvaas
‘वनवास’ भी ZEE5 पर 14 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। नाना पाटेकर (Nana Patekar), उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma), सिमरत कौर (Simrat Kaur) और राजपाल यादव (Rajpal Yadav) एक फैमिली फिल्म लेकर आए हैं। इसे अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म ओटीटी से पहले सिनेमाघरों में 20 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
4 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
5 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
7 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
8 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
8 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
10 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines