Hina Khan: हिना खान ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी की है। इस कपल की सीक्रेट वेडिंग देखकर सभी चौंक गए थे। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ठीक होने से पहले ही हिना खान दुल्हन बन जाएंगी। जब फैंस एक्सपेक्ट नहीं कर रहे, उस दौरान हिना खान ने शादी करके सभी को सरप्राइज कर दिया। इतना ही नहीं अपनी शादी के अगले ही दिन हिना खान काम पर भी लौट गईं।
हनीमून मना रहीं हिना खान!
जल्द ही हिना खान और रॉकी जायसवाल एक शो में भी नजर आने वाले हैं। दोनों ‘पति पत्नी और पंगा’ में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। यानी दोनों ही अपनी लाइफ की नई शुरुआत तो कर चुके हैं, लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। वहीं, अब इस बिजी शेड्यूल से वक्त निकलकर फाइनली हिना और रॉकी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। अब हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ अच्छा समय बिताते हुए कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। हिना खान के पोस्ट देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो शादी के बाद हनीमून पर हैं।
हिना खान ने गोवा से शेयर किए पोस्ट
हालांकि, हिना खान ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये तस्वीरें उनके हनीमून की हैं या फिर ये दोनों काम के सिलसिले में यहां आए हैं? पहले तो ये जान लेते हैं कि इस वक्त हिना खान और रॉकी जायसवाल कहां हैं? आपको बता दें, अब हिना खान गोवा से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस ने पहले गोवा के एक खूबसूरत बीच से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक खूबसूरत सा हार्ट बना हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा हिना ने अपने पति के साथ भी एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कपल को ड्रिंक्स एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur हुए पंचतत्व में विलीन, पूर्व पति की आखिरी विदाई देख रवाना हुईं Karisma Kapoor
रॉकी के साथ लाइफ एन्जॉय कर रहीं हिना खान
ये दोनों ड्रिंक्स के साथ लाइफ को भी चियर्स कर रहे हैं। इसके अलावा हिना खान ने खाने की तस्वीरें भी शेयर की हैं। वो गोवा में किस चीज का लुत्फ उठा रही हैं, एक्ट्रेस ने फैंस के साथ वो भी शेयर किया है। हिना खान को गोवा में बटर गार्लिक प्रॉन्स काफी पसंद आ रहे हैं। वो चिल करते हुए एक के बाद एक तस्वीरें शेयर कर रही हैं। ऐसा लग रहा है हिना बेहद खुश हैं और ये खुशी उनके चेहरे पर भी साफ झलक रही है। वैसे भी इन दिनों सभी लोग हिना और रॉकी के दीवाने हो रहे हैं और अब इन्हें ऐसे देखकर सब इन पर प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
23 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
1 hr agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
15 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines