Himesh Reshammiya Birthday: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे सिंगर और एक्टर हैं, जिन्होंने बेहद कम उम्र से अपने करियर की शुरुआत की और एक पॉपुलर नाम बनकर दुनिया में छा गए। हिमेश रेशमिया भी एक ऐसा ही नाम हैं, जिन्होंने हमेशा ही लोगों के दिलों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। 23 जुलाई को हिमेश रेशमिया का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं…
22 साल की उम्र में हिमेश ने की शादी
हिमेश रेशमिया बचपन से ही अपने काम को लेकर बेहद सीरियस थे। आज के समय में हिमेश एक पॉपुलर नाम बन चुके हैं। साल 1973 में 23 जुलाई को हिमेश का जन्म हुआ था। हिमेश ने टीवी से शुरुआत की और उन्होंने टीवी शोज में टाइटल ट्रैक भी दिए। इसके बाद हिमेश धीरे-धीरे करते अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ते गए। जब हिमेश सिर्फ 22 साल के थे, तब उन्होंने कोमल से शादी की थी।
22 साल बाद पत्नी से लिया तलाक
इस शादी से हिमेश को एक बेटा भी हुआ, लेकिन साल 2017 सितंबर 12 को खबर आई कि रेशमिया और कोमल आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं और दोनों ने तलाक फाइल किया है। साल 2018 में हिमेश की लाइफ में फिर प्यार ने दस्तक दी और 11 मई को उन्होंने अभिनेत्री सोनिया कपूर से शादी कर ली। हिमेशा हमेशा ही अपनी लाइफ में उतार-चढ़ाव से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कैप मेनिया टूर
साल 2024 में 18 सितंबर को हिमेश के पिता का निधन हो गया था। 87 साल की उम्र में हिमेश के पिता ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। हाल ही में हिमेशा दिल्ली में अपने शो को लेकर चर्चा में थे। हिमेश ने कैप मेनिया टूर के तहत इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में परफॉर्म किया। हिमेश के शो में बड़ी तादाद में फैंस पहुंचे थे और उन्होंने सिंगर के कॉन्सर्ट को एंजॉय किया। हिमेश का अपना फैनबेस है, जो आज भी उनकी आवाज को वही प्यार देता है, जो उन्हें सालों पहले मिलता था।
यह भी पढ़ें- Tanushree Dutta का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने, खुद के घर में शोषण की कही बात
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines