Hema Malini, Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. धर्मेंद्र के निधन के बाद से ना सिर्फ देओल परिवार बल्कि पूरा देश बेहद दुखी है. इस बीच अब हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में दूसरी प्रेयर मीट. हीमैन की इस प्रार्थना सभा का आयोजन दिल्ली में किया गया. इस दौरान हेमा मालिनी बेहद इमोशनल नजर आईं.
हेमा मालिनी का वीडियो आया सामने
हेमा मालिनी का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए अपने मन की बात कही. इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा कि जिस शख्स के साथ मैंने कई फिल्मों में प्यार का अभिनय किया, वही मेरे जीवनसाथी बन गए. हमारा प्यार सच्चा था और यही वजह थी कि हममें किसी भी सिचुएशन का सामना करने की हिम्मत थी.
क्या बोलीं हेमा?
हेमा मालिनी ने आगे कहा कि हम दोनों ने शादी की. धरम जी मेरे लिए बहुत ही समर्पित जीवनसाथी बने और मेरे लिए एक प्ररेणादायक मजबूत स्तंभ बनकर हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे. मेरे हर फैसले में उनकी सहमति रही. मेरी दोनों बेटियों अहाना और ईशा के लिए वो बेहद अच्छे पिता बने.
धरम जी ने बहुत प्यार दिया- हेमा
हेमा ने कहा कि धरम जी ने बहुत प्यार दिया और सही समय पर उनकी शादी भी की. हमारे पांच ग्रैंडचिल्ड्रन के लिए वो बेहद प्यारे नानू बनकर रहे और वो उन्हें बहुत प्यार करते थे और हमारे बच्चे भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं. धरम जी छोटे-छोटे बच्चों को देखकर बेहद खुश हो जाते थे.
लोगों के दिलों में रहेंगे हीमैन
हेमा ने आगे कहा कि वो हमेशा मुझसे कहते थे कि ये देखो हमारी प्यारी फुलवारी है और इसे हमेशा प्यार से सहकर रखना. मेरे परिवार के सभी सदस्यों से भी उन्होंने बहुत प्यार किया. हेमा मालिनी का ये वीडियो बेहद इमोशनल है, जिसे सुनने के बाद किसी की भी आंखें भर आएंगी. वहीं, अब इस वीडियो पर यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. हर कोई धर्मेंद्र को बेहद प्यार करता है और हीमैन अब हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगे.
यह भी पढ़ें- Hema Malini ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट, दिग्गजों ने दी हीमैन को श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
10 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
11 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
11 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
12 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
12 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
13 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
15 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines