हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

धर्मेंद्र की आखिरी इच्छी रह गई अधूरी, हेमा मालिनी ने 'ही-मैन' के निधन के 17 दिन बाद किया खुलासा

Dharmendra Prayer Meet: दिल्ली में हेमा मालिनी ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी. इस दौरान हेमा मालिनी ने एक स्पीच भी दी और इसमें एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र की आखिरी अधूरी इच्छा का खुलासा भी किया.

विज्ञापन

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने दिल्ली में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के लिए प्रेयर मीट रखी. इस दौरान बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ कई राजनेता भी बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल हुए. हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा और अहाना भी इस दौरान काफी भावुक दिखाई दीं. ड्रीम गर्ल ने धर्मेंद्र के लिए स्टेज पर 15 मिनट की स्पीच भी दी. स्पीच देते-देते हेमा मालिनी काफी भावुक हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. वहीं इस दौरान ड्रीम गर्ल के साथ उनकी दोनों बेटियां भी मौजूद थीं और दोनों बेटियां मां का हौसला बढ़ाती नजर आईं. स्पीच के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी अधूरी इच्छा का भी खुलासा किया.

हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र को हर सिचुएशन में शायरी सुनाने का काफी शौक था. इसी शौक को देखते हुए मैंने उनसे कहा था कि आप इतना अच्छा लिख लेते हैं तो क्यों ना आप एक किताब लिखें. ये आपके फैंस को भी काफी पसंद आएगी. हेमा मालिनी ने आगे कहा कि किताब लिखने की सलाह को उन्होंने माना भी और वो किताब लिखने की प्लानिंग भी करने वाले थे, लेकिन उनकी आखिरी इच्छा अधूरी रह गई. बता दें इस प्रेयर मीट में कंगना रनौत, रंजीत, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए. 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola