Dharmendra Prayer Meet In Delhi: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था. हीमैन के निधन के बाद पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर दौड़ गई. इस बीच अब हेमा मालिनी ने दिवंगत अभिनेता की दूसरी प्रेयर मीट दिल्ली में रखी, जिसमें तमाम दिग्गजों ने हीमैन को श्रद्धांजलि दी.
धर्मेंद्र की दूसरी प्रेयर मीट
ये तो सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार बेहद सिंपल हुआ था. हालांकि, उनके जाने के बाद हीमैन के बेटों सनी और बॉबी देओल ने प्रार्थना सभा में ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ इवेंट रखा था, जिसमें धर्मेंद्र को म्यूजिकल ट्रिब्यूट दिया गया था. इसके अलावा हेमा मालिनी ने भी अपनी पति के लिए प्रेयर मीट रखी थी, जो बेहद सादगी भरी थी.
दिल्ली में रखी गई दूसरी प्रार्थना सभा
बीती 8 तारीख को धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी मनाई और आज 11 दिसंबर को हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र की दूसरी प्रेयर मीट रखी थी. आज हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ दिवंगत अभिनेता की प्रार्थना सभा का आयोजन किया. हीमैन की दूसरी प्रेयर मीट डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली में रखी गई थी.
ईशा देओल ने दी श्रद्धांजलि
अपने पिता की प्रेयर मीट में ईशा देओल ने दिवंगत पिता को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. हेमा मालिनी ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी. दिवंग अभिनेता की प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र सिंह, प्रह्लाद जोशी, हर्ष मल्होत्रा और सांसद बांसुरी स्वराज सहित कई नेताओं ने दिवंगत धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी.
24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन
इसके अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी हीमैन को श्रद्धांजलि दी. गौरतलब है कि धर्मेंद्र को पहले खराब तबीयत के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इसके बाद हीमैन के निधन की झूठी खबर आई, जिसे परिवार ने खारिज किया. इसके बाद अभिनेता का इलाज घर पर ही चल रहा था, लेकिन 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. धर्मेंद्र के निधन से सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है.
यह भी पढ़ें- Kick 2 में होगी इस Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स की एंट्री! Salman Khan की फिल्म का विलेन कौन?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines