Heeramandi: The Diamond Bazaar: मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर सुर्खियों में है।
आज इस सीरीज का मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें तवायफें प्यार, ताकत और आजादी की जंग लड़ती नजर आती है। आखिर कैसे एक शाही मोहल्ला तवायफों की जिस्मफरोशी का अड्डा बन गया। क्या है ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की असली कहानी?
यह भी पढ़ें- प्यार, ताकत और आजादी की जंग लड़ती नजर आईं Heeramandi की तवायफ, देखें पहला लुक
‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की कहानी
पाकिस्तान का एक ‘शाही मोहल्ला’, जो लाहौर में है, जिसका नाम पंजाब प्रांत के राजा हीरा सिंह नाभा के नाम से लिया गया। साथ ही इसे पाकिस्तान के रेड लाइट जिले के नाम से भी पहचाना जाता है। एक समय ऐसा था जब यहां की तमीज और तहजीब की मिसाल दी जाती थी और मुगलकाल में तवायफें संगीत और नृत्य से यहां की संस्कृति को पेश करती थी, लेकिन धीरे-धीरे ये ‘शाही मोहल्ला’ वेश्यावृत्ति का केंद्र बन गया और ‘हीरामंडी’ के नाम से मशहूर हो गया।
संस्कृति और विरासत
दरअसल, 15वीं और 16वीं सदी में यहां पर एक अलग ही संस्कृति झलकती थी। यहां पर राजाओं और राजकुमारों को ना सिर्फ संस्कृति बल्कि विरासत की भी जानकारी दी जाती थी और इसलिए इसे ‘शाही मोहल्ले’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन कहते हैं कि वक्त कभी भी एक जैसा नहीं रहता और इस ‘शाही मोहल्ले’ को ना जाने किसकी नजर लग गई और ये मुगलों की बिलासिता का अड्डा बनता चला गया।
वेश्यावृत्ति का केंद्र बन गया ‘शाही मोहल्ला’
कहा जाता है कि जब अहमद शाह अब्दाली ने हमला किया था, तब पहली बार ‘हीरामंडी’ का नाम वेश्यावृत्ति से जोड़ा गया। इस हमले में जिन महिलाओं को गुलाम बनाया गया, सैनिकों ने उनके साथ ही संबंध भी बनाए और ब्रिटिश शासन आते-आते ये ‘शाही मोहल्ला’ वेश्यावृत्ति का केंद्र बन गया। फिर क्या था धीरे-धीरे ‘हीरामंडी’ की चमक कम होती चली गई और अंग्रेजों ने तवायफों को प्रॉस्टिट्यूड का नाम देना शुरू कर दिया।
वेब सीरीज में दिखेगी ‘हीरामंड़ी’ की कहानी
फिर इस मोहल्ले पर बदनामी का ऐसा दाग लगा कि ये बदनाम होते चले गए। अग्रेजों ने तवायफों को जबरदस्ती सेक्स वर्कर बना दिया और धीरे-धीरे इस जगह का नाम लेने में भी लोगों को शर्म आने लगी। अब इसी ‘हीरामंड़ी’ की कहानी को संजय लीला भंसाली अपनी वेब सीरीज में दिखाने के लिए तैयार है।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
26 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines