Heeramandi, Sanjay Leela Bhansali: कोई भी फिल्ममेकर अगर कोई फिल्म या सीरीज बनाता है, तो उसे उम्मीद होती है कि वो अच्छी चलेगी, लेकिन ये तो जनता के हाथ में होता है कि उस फिल्म या सीरीज को पास करना है या फेल। ऐसा ही कुछ हुआ ‘हीरामंडी’ के साथ। जी हां, संजय की हालिया रिलीज सीरीज ‘हीरामंडी’ को देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है। साथ ही ये भी कि भंसाली की कामयाबी की वजह क्या है?
भंसाली की कामयाबी की असली वजह क्या है?
हिंदी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली किसी पहचान के मोहताज नहीं है। आजकल ओटीटी डेब्यू वाली सीरीज को लेकर चर्चा में भी हैं। अपनी पर्दे वाली ट्रिक से तो भंसाली फेल होते नजर आए और इसी के साथ ये सवाल भी खड़ा हो गया कि आखिर कैसे संजय की सीरीज फ्लॉप हुई और उनकी कामयाबी की असली वजह क्या है? ‘हीरामंडी’ से ये तो साफ हो गया है कि संजय की कामयाबी आलीशान सेट और करोड़ों रुपयों पर नहीं टिकी हैं।
A ग्रेड एक्ट्रेसेस
जी हां, उनके लिए फिल्म या सीरीज में किसी बड़े कलाकार का होना जरूरी है। अब ये ऐसे ही नहीं कहा जा रहा बल्कि खुद संजय की फिल्में कह रही हैं। अब भई जब भंसाली की फिल्मों की बात करें तो ‘देवदास’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावती’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी फिल्में शामिल है। अब इन फिल्मों में देखा जाए तो सभी बड़ी हीरोइनें हैं, जिन्होंने भंसाली साहब को जीताने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
भंसाली की मोस्ट पॉपुलर हीरोइनें
फिल्म ‘देवदास’ में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहद कमाल की एक्टिंग की है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह भी बनाई। फिल्म का सेट, मंहगे गहने, शानदार स्टोरी और भंसाली की मेहनत ने फिल्म को हिट बनाया। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। आलिया ने फिल्म में जी-तोड़ मेहनत की है। भंसाली की इस फिल्म ने भी लोगों का दिल जीता और अपनी एक अलग जगह बनाई। फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में भी दीपिका पादुकोण ने अहम रोल अदा किया था। उन्होंने फिल्म में कोई कमी नहीं छोड़ी और भंसाली की ये फिल्म भी हिट हो गई। इसी फिल्म में ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना जलवा दिखाया है। इसी के साथ अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी भंसाली की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में आती हैं।
यह भी पढ़ें- मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर का निधन, इंडस्ट्री में फिर छाए गम के बादल
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines