रेखा की 1981 में रिलीज हुई फिल्म ‘उमराव जान’ एक बार फिर 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म लखनऊ की एक तवायफ और कवियत्री की कहानी है, जो कैसे मशहूर होती है, उसी पर आधारित है। जब संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ आई थी, तो कई लोगों को लगा कि इसकी प्रेरणा ‘उमराव जान’ से ली गई है, लेकिन फिल्म ‘उमराव जान’ के डायरेक्टर मुजफ्फर अली ने अब इस पर बात की है।
मुजफ्फर अली ने क्या कहा?
टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में मुजफ्फर अली ने बताया कि उन्होंने ‘हीरामंडी’ का सिर्फ एक एपिसोड देखा है और कहा, ‘वो एक अलग चीज है और अच्छा प्रयास है। उसकी अपनी खासियत है और मेरी अपनी। इनकी तुलना करना मुश्किल है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हीरामंडी’ बहुत शानदार है, लेकिन उसमें बहुत ज्यादा दिखावा है। मैं ऐसा नहीं करता। मैं अलग तरीके से कहानी कहता हूं।
इससे पहले एक इवेंट में ‘हीरामंडी’ में अहम भूमिका निभाने वाली ऋचा चड्ढा ने बताया कि उन्होंने अपने डांस सीक्वेंस के लिए ‘उमराव जान’ के मशहूर गाने ‘ये क्या जगह है दोस्तों’ से प्रेरणा ली थी’। उन्होंने कहा, ‘रेखा जी जैसी आइकन से सराहना मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा पल था। मुझे इससे ज्यादा पहचान की जरूरत नहीं। वह मेरी प्रेरणा हैं, मेरी हीरो हैं और वह एक सच्ची आइकन हैं।’ उन्होंने बताया कि रेखा के प्यार और आशीर्वाद ने उन्हें बेहद भावुक कर दिया।
फिल्म ‘उमराव जान’ की फिर से रिलीज
उमराव जान को नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत बहाल किया है। फिल्म की कहानी 19वीं सदी के लखनऊ की है जहां अमीरन एक वेश्यालय में पहुंचती है और उसकी जिंदगी में तीन पुरुष आते हैं।
गुरुवार को रेखा ने मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें आलिया भट्ट, आमिर खान, ए.आर. रहमान, अनिल कपूर, राज बब्बर, इला अरुण और हेमा मालिनी जैसे सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट ने खासतौर पर ‘सिलसिला’ फिल्म से रेखा के लुक को दोहराया, जो काफी चर्चा में रहा।
ये भी पढ़ें- Maa X Review: काजोल की ‘मां’ ने फैंस को किया इमोशनल, बोले- ‘हॉरर विद हार्ट’
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines