Most Watched Web Series On Netflix: आजकल थिएटर की बजाए लोग घर बैठकर फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। वैसे भी थिएट्रिकल रिलीज के करीब 2 महीने बाद ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देती हैं। इसके अलावा वेब स्टोरी को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज रहता है। नेटफ्लिक्स वो प्लेटफॉर्म है, जहां आपको सिर्फ हिंदी नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कोरियन, इंग्लिश जैसी कई वेब सीरीज देखने का ऑप्शन मिलता है। आज हम आपको उन हालिया टॉप 5 वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में बताएंगे जिनका नेटफ्लिक्स पर सिक्का चलता है। इन वेब सीरीज को सबसे ज्यादा व्यूज हासिल हुए हैं।
Heeramandi: The Diamond Bazaar
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार‘ ने इस महीने की शुरुआत में OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक दी थी। ये वेब सीरीज 1 मई को रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया। भले ही सीरीज को रिलीज हुए वक्त हो गया हो लेकिन सोशल मीडिया पर इसके चर्चे अब तक चल रहे हैं। भंसाली की हीरामंडी को अब तक 4.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जबकि चौथे हफ्ते में 1.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।
Crew
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ को पिछले दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इस फिल्म ने थिएटर में कमाल कर दिया था लेकिन OTT पर इसका कुछ खास प्रभाव पड़ते नहीं दिखा है। ‘क्रू’ को अब तक 5.4 मिलियन व्यूज मिले हैं। ये फिल्म 29 मार्च को थिएटर में रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Panchayat 3 देख ली? अब 5 पॉपुलर वेब सीरीज देखने को हो जाएं तैयार, जानें रिलीज डेट
Baby Reindeer
सच्ची घटना से प्रेरित हॉलीवुड वेब सीरीज ‘बेबी रेनडियर’ नेटफ्लिक्स की काफी चर्चित वेब सीरीज रही है। इस सीरीज की कहानी काफी अलग तरह की है, जिसमें एक लड़की को एक लड़के से प्यार हो जाता है। इसके बाद वो लड़की उसके पीछे लग जाती है। दिन-रात उस लड़के के पास रहने का मौका ढूंढती है। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर अब तक 4.5 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।
Laapataa Ladies
किरण राव की डायरेक्टेड फिल्म ‘लापता लेडीज’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद धमाल मचा दिया। फिल्म की कहानी को लोगों ने इतना पसंद किया है कि इसने नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा दिया। वैसे तो ‘लापता लेडीज’ को नेटफ्लिक्स पर 13.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वहीं पांचवें हफ्ते में इसे 1.9 मिलियन व्यूज मिले हैं।
Animal
संदीप रेड्डी वांगा की डायरेक्टेड फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल दिसंबर, 2023 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने थिएटर में तहलका मचा दिया था। इसके बाद रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया, जहां इसे 13.6 मिलियन व्यूज मिले हैं। इसका ये रिकॉर्ड ‘लापता लेडीज’ ने ब्रेक किया है।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
14 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
17 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
19 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
19 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines