पॉपुलर एक्टर हर्षवर्धन राणे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। राणे खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ भी शेयर करते रहते हैं। वहीं, इस साल यानी 2025 में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म आने वाली है और फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद राणे ने खुद फैंस के साथ शेयर की है, जिसके बाद लोगों में इस अपकमिंग फिल्म के लिए एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट आया सामने
हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि क्लैप बोर्ड की तस्वीर नजर आ रही है। इस पोस्ट में जो लोकेशन नजर आ रही है वो शूटिंग की लोकेशन लग रही है। वहीं, अगर इस क्लैप बोर्ड की बात करें तो इस पर लिखा है कि पहले दिन के पहले शॉट का पहला टेक। इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।
पोस्ट को शेयर करते लंबा-चौड़ा कैप्शन
इसके अलावा पोस्ट को फिल्म के मेकर्स देसी मूवी फैक्ट्री ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही सोनम बाजवा के इंस्टा पर भी ये पोस्ट नजर आ रहा है। वहीं, इस पोस्ट पर अब यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई हो। दूसरे यूजर ने कहा कि सनम तेरी कसम 2। तीसरे यूजर ने कहा कि आप लोगों को बहुत शुभकामनाएं।
यूजर्स ने दी बधाई
गौरतलब हैं कि हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इस साल फरवरी के महीने में फिर से रिलीज की गई थी। इस फिल्म की रि-रिलीज पर खूब तारीफ हुई थी और फिल्म ने बेहद कमाल का कलेक्शन किया था। हालांकि, जब फिल्म पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब उसे उस तरह का प्यार नहीं मिला था, लेकिन इस फिल्म ने रि-रिलीज पर धमाका किया और फिल्म के दूसरे पार्ट का भी ऐलान पहले ही हो चुका है।
यह भी पढ़ें- ‘मम्मी मैं बीयर पीना चाहता हूं…’, जब गोविंदा मां से लेना चाहते थे परमिशन, निर्मला देवी ने क्या कहा?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
4 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
4 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
5 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
5 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
6 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
7 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
8 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines