हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Sanam Teri Kasam का दूसरा पार्ट इतने साल से क्यों नहीं बना? Harshvardhan Rane ने खुद किया खुलासा

Sanam Teri Kasam, Harshvardhan Rane: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam, Harshvardhan Rane

Sanam Teri Kasam, Harshvardhan Rane: हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो लोगों के दिलों पर सालों-साल राज करती हैं। इन दिनों एक ऐसी ही फिल्म लाइमलाइट में बनी हुई है, जो रिलीज तो सालों पहले हुई थी, लेकिन हिट अब हुई है। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं और अगर अभी भी नहीं समझें, तो हम बात कर रहे हैं कि लोगों की मोस्ट फेवरेट फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की, जो इन दिनों थिएटर्स में हर दर्शक को इमोशनल कर रही है।

हर्षवर्धन राणे ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर इस फिल्म कई सीन्स और गानों की रील्स वायरल हो रही हैं और लोग इसे खुद से रिलेट भी कर रहे हैं। लोगों की डिमांड पर ही इस फिल्म को फिर से थिएटर्स में रिलीज किया गया है। इस बीच अब सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन राणे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर ने खुद बताया है कि इतने सालों से इस फिल्म का दूसरा या तीसरा पार्ट क्यों नहीं बना।

क्या बोले एक्टर?

इंटरनेट पर सामने आए वीडियो को pravin_official.__ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में हर्षवर्धन राणे कह रहे हैं कि मैं जब पहाड़ों में जाता हूं और बाइक चलाता हूं, तो नीचे कमेंट्स में लिखा हुआ है कि वो फिल्म का पार्ट टू क्यों नहीं बन रहा? हर्षवर्धन राणे कहते हैं कि मैं उनको कैसे बताऊं कि आप लोग टिकट नहीं खरीद रहे, इसलिए नहीं बन रहा।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

हर्षवर्धन राणे वीडियो में आगे कह रहे हैं कि अगर आप टिकट खरीदे होते तो दूसरा पार्ट क्यों नहीं बनता? और तीसरा पार्ट भी बनता, लेकिन मेरे प्रोड्यूसर को एक प्रॉफिटेबल फिल्म से क्या नुकसान होगा? उनको तो फायदा ही होगा ना। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी राय दे रहे हैं।

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’

गौरतलब है कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की गई है और फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है। इस फिल्म की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और जिन लोगों ने पहले ये फिल्म थिएटर्स में नहीं देखी है, वो अब इसे सिनेमाघरों में देखने का मौका मिस नहीं करेंगे। इसलिए हर जगह इस फिल्म की खूब बातें हो रही हैं और फिल्म कमाई भी अच्छी खासी कर रही है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म टोटल कितना कलेक्शन करती है?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दोस्त की संगीत सेरेमनी में डांस करते हुए गिरे Orry, हंसते-हंसते लोट-पोट हुए फैंस, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola