Harrdy Sandhu Detained By Chandigarh Police: बॉलीवुड के एक्टर और सिंगर्स अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस वक्त सिंगर हार्डी संधु को लेकर बड़ी खबर आ रही है। हार्डी संधु को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। जैसे ही हार्डी को लेकर ये खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई।
क्यों पुलिस हिरासत में हार्डी संधु?
News18 की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी है कि सिंगर को बिना परमिशन के फैशन शो में परफॉर्म करने के लिए हिरासत में लिया गया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में एक फैशन शो में बिना जरूरी परमिश के परफॉर्म करने के लिए सिंधु को हिरासत में लिया गया है। इस दौरान जैसे ही पुलिस ने सिंगर को हिरासत में लिया तो सिंधु के फैंस हैरान रह गए और अचानक से हुए इस घटना के चलते अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।
मैनेजमेंट प्रोटोकॉल पर भी सवाल
हार्डी के हिरासत में आने के बाद अब इवेंट मैनेजमेंट प्रोटोकॉल पर भी सवाल उठ रहे हैं। हार्डी के हिरासत में आने के बाद फैंस भी टेंशन में हैं। हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि ये मामला आगे क्या मोड़ लेता है? गौरतलब है कि हार्डी अपनी आवाज से ना जाने कितने दिलों पर राज करते हैं। उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें खूब प्यार मिलता है।
फिल्म ’83’
इसी के साथ अगर हार्डी की बात करें को उन्होंने फिल्म ’83’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बता दें कि ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित थी। इस फिल्म में हार्डी ने तेज गेंदबाज मदनलाल का किरदार निभाया था, जो लोगों को बेहद पसंद भी आया था। हार्डी के इस अभिनय के लिए दर्शकों ने उनकी खूब तारीफ भी की थी।
हार्डी के पॉपुलर गाने
वहीं, अगर हार्डी के गानों की बात करें तो उनके कई गाने ऐसे हैं, जो बेहद पॉपुलर है। इसमें यार ना मिलिया, क्या बात है, सोच, तितलियां वर्गा, बैकबोन, नहीं, बिजली बिजली, कुड़ियां लाहौर दी शामिल हैं। लोगों को ये गाने बेहद पसंद आते हैं और आज भी लोग इनके दीवाने हैं। एक्टिंग और सिंगिंग दोनों को लेकर ही हार्डी चर्चा में भी रहते हैं।
यह भी पढ़ें- कोरिया बॉय बैंड BTS’ V से लेकर बॉलीवुड एक्टर Hrithik Roshan तक… ये हैं दुनिया के हैंडसम-हंक मैन
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
3 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
4 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
6 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
8 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
8 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
8 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines