Harnaaz Sandhu Veer Pahariya Affair Rumours: सारी दुनिया में अपने हुस्न का जादू चलाने वाली साल 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू वैसे तो अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं। कुछ वक्त पहले वह अपने बढ़ते हुए वजन को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं। इसके लिए हरनाज कौर को अक्सर ट्रोल किया जाता है। लेकिन इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों हरनाज के वीर पहाड़िया (Harnaaz Sandhu Veer Pahariya ) के साथ दिल का टेलीफोन बजने के चर्चे हैं। दरअसल बीते दिनों हरनाज, वीर पहाड़िया के साथ ‘जियो वर्ल्ड प्लाजा’ इवेंट में पहुंचीं थीं, तब से ये खबरें हैं। हाल ही में हरनाज ने वीर की लेटेस्ट फोटो पर कुछ ऐसा कमेंट किया है, जिसके बाद फिर से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ रही हैं।
लेटेस्ट फोटोज पर आए रिएक्शन
वीर पहाड़िया वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें और अन्य फोटोज भी शेयर करते रहते हैं। उनकी फोटोज पर फैंस के भी काफी तगड़े रिएक्शन होते हैं। हाल ही में वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इस फोटो में वह ग्रे पैंट के साथ ब्लैक हाईनेक पहने दिख रहे हैं। फोटोज में वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पांच साल से काम की तलाश में यह करोड़पति एक्टर, खेती करने पर हुआ मजबूर
हरनाज का स्पेशल कमेंट
वीर की इस फोटो पर बहुत से कमेंट्स आए हैं, लेकिन एक कमेंट बहुत खास है और वह है हरनाज कौर संधू का। हरनाज ने फोटो के साथ लिखा है, ‘जंगल में केवल एक ही राजा है।’ हरनाज के इस कमेंट के बाद तो दोनों के अफेयर की खबरों को और ज्यादा हवा मिल गई है और उनकी डेटिंग की खबरों को लेकर अटकलें तेज हो चली हैं। वीर की इस फोटो पर बोना कपूर और ओरी का भी कमेंट है। इस फोटो पर फैंस ने वीर की खूब तारीफ की है।
image credit: instagram
इस फिल्म में दिखेंगे वीर पहाड़िया
बता दें, कहा जाता है कि वीर पहाड़िया पहले सारा अली खान को डेट कर रहे थे। गौरतलब है कि वीर और शिखर पहारिया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वीर पहाड़िया अक्षय कुमार की स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines