Hari Hara Veera Mallu Vs Chhaava: साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की 5 साल से लटकी पीरियड एक्शन-एडवेंचर फिल्म हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में उत्सव का माहौल है। कभी कोरोना काल के चलते देरी, कभी पवन कल्याणा की राजनीतिक व्यस्तता, 3 बार प्रीमियर और करीब 12 बार फिल्म की रिलीज के टलने से पावर स्टार के फैंस नाराज थे। अपने एक्शन हीरो की सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के बाद हरि हर वीरा मल्लू से उम्मीद है कि वह टॉलीवुड बॉक्स ऑफिस को 2025 की शुरुआत से चल रहे बुरे दौर से उबार लेगी।
हरि हारा वीरा मल्लू और छावा में क्या अंतर
पवन कल्याण की फिल्म हरि हारा वीरा मल्लू और विक्की कौशल की फिल्म छावा में काफी अंतर हैं, वहीं कुछ बातें कॉमन हैं। हरि हारा वीरा मल्लू की कहानी काल्पनिक है, फिल्म में पवन कल्याण वीरा मल्लू की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक डाकू है और कोहिनूर हीरे को चुराने की साहसिक मिशन पर निकलता है।
वहीं, छावा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। यह वास्तविक इतिहास से प्रेरित है और औरंगजेब के खिलाफ संभाजी की वीरता और बलिदान को दर्शाती है। फिल्म में संभाजी का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है।
यह भी पढ़ें: Hari Hara Veera Mallu X Review: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीरा मल्लू’ फ्लॉप या हिट? क्या बोले दर्शक
दोनों फिल्मों की कहानी का थीम
हरि हारा वीरा मल्लू की कहानी 17वीं सदी के मुगल साम्राज्य की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में काल्पनिक किरदार पवन कल्याण वीरा मल्लू मुगल सम्राट औरंगजेब और उनकी सेना के खिलाफ विद्रोह करता है। बॉबी देओल, नर्गिस फाखरी और निधि अग्रवाल के अहम रोल हैं।
वहीं, छावा एक वास्तविक ऐतिहासिक व्यक्तित्व की कहानी है, जिसमें मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के नेतृत्व, युद्ध कौशल और औरंगजेब के साथ टकराव को दर्शाया गया है। फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अहम भूमिकाओं में हैं।
यह भी पढ़ें: ‘आप बाबर जैसे आक्रमणकारी का महिमामंडन करते हैं…’ स्कूलों की पढ़ाई पर क्या बोले पवन कल्याण
हरि हारा वीरा मल्लू की अनसुनी बातें
हरि हारा वीरा मल्लू में पवन कल्याण के किरदार एनटीआर और एमजीआर से प्रेरित है। यह खुलासा निर्देशक ज्योति कृष्ण ने किया था। बॉबी देओल से पहले इस फिल्म में मुगल सम्राट औरंगजेब का किरदार अर्जुन रामपाल को ऑफर किया गया था।
फिल्म की रिलीज डेट 13 बार बदली, कोरोना काल के चलते भी यह प्रोजेक्ट लंबे समय तक अटका रहा।
फिल्म के लिए हैदराबाद में चारमीनार, लाल किला, और मछलीपट्टनम पोर्ट जैसे ऐतिहासिक स्मारकों के सेट बनाए गए।
पवन कल्याण ने फिल्म ‘ब्रो’ के लिए 50 करोड़ रुपये लिए थे, लेकिन इस फिल्म के लिए केवल 20 करोड़ लिए।
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ पर विवाद, बहुजन समुदाय ने रिलीज रोकने की दी धमकी
संबंधित खबरें
आयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
16 mins agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
42 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
5 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
6 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
8 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
10 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines